कार दुर्घटना में पुलिस आरक्षक का निधन,सुबह तक कार में फंसा रहा शव

शाहपुर पुलिस थाने के भौरा चौकी में तैनात पुलिस कांस्टेबल करण सिंह ठाकुर का शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। शनिवार सुबह शाहपुर पुलिस ने उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
मिली जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल करण सिंह ठाकुर शुक्रवार देर रात किसी मामले की छानबीन करके ग्रामीण इलाके से अपनी निजी कार से लौट रहे थे। जब वह भोपाल-बैतूल हाईवे नंबर 49 पर भौरा गांव के पास रामपुर भटौरी डिपो के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़िए :- मार्केट में मोस्ट डिमांडेड है इस सब्जी के बीजो का तेल, कर लो बिजनेस कमाई होगी भक्कम
सुबह तक कार में फंसा रहा शव
अंधेरा होने के कारण हादसे की जानकारी देर से मिली। शनिवार सुबह राहगीरों ने कार को दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखा और डायल 100 को सूचना दी। इस दौरान कांस्टेबल का शव कार में ही फंसा रहा।
शनिवार सुबह कांस्टेबल के शव को शाहपुर लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव नर्मदापुरम जिले के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस विभाग में शोक की लहर
कांस्टेबल करण सिंह ठाकुर की असामयिक मृत्यु से शाहपुर पुलिस बल में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी निश्चल एन. झारिया, अतिरिक्त एसपी कमला जोशी, एसडीओपी मयंक तिवारी, थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, एसआई बी.पी. सिंह बुंदेला और पूरे स्टाफ ने शोक व्यक्त किया।
यह भी पढ़िए :- चंद दिनों में अमन-चमन बना देंगा ये मशहूर पेड़, कीमत जानकर रह जाओगे दंग
एसपी झारिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूरा पुलिस परिवार दुख की इस घड़ी में दिवंगत कांस्टेबल के परिवार के साथ खड़ा है। यह घटना वाकई में बहुत दुखद है और करण सिंह ठाकुर हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।