Betul News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मट्ठा और ठंडा पानी किया वितरित,सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी

श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति ने आज अमला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल मट्ठा और ठंडा पानी वितरित किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन मित्तल जी के प्रेरणादायक नेतृत्व में ‘स्वच्छ ठंडा पेयजल सेवा’ लगातार चलाई जा रही है। रोजाना अलग-अलग समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंद यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करा रही हैं। इसी कड़ी में आज श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं और आम यात्रियों को मट्ठा और पानी बांटा।

यह भी पढ़िए :- Betul Mandi Bhav Today : 28 अप्रैल मंडी भाव जाने

लगातार सेवा में जुटे कार्यकर्ता

इस सेवा कार्य की शुरुआत रेलवे वाणिज्य निरीक्षक श्री सुनील पंत के कुशल समन्वय से हुई थी, जो अब निरंतर जारी है। भीषण गर्मी को देखते हुए, अलग-अलग संस्थाएं बारी-बारी से ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के यात्रियों को ठंडा पानी बांट रही हैं। कार्यकर्ता बड़े ही अपनत्व से यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। इस नेक काम में महिला मंडल की भी सहभागिता की तैयारी है।

सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी

आज इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से शिवराम सिंह (उप निरीक्षक आरपीएफ अमला), रवि शंकर पटेल (रेलवे यूनियन अमला), सुनील पंत (वाणिज्य निरीक्षक) और अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। विशेष बात यह रही कि माधुरी सिसोदिया, जिनकी शादी दो दिन बाद है, ने भी सेवा में भाग लिया।

यह भी पढ़िए :-पुलिस ने IPL सट्टेबाजी पर मारी बड़ी रेड, तीन मामलों में आरोपी गिरफ्तार

प्रेरणा स्रोत और धन्यवाद

इस सेवा कार्य के लिए एमपीईबी के उपाध्यक्ष और बैंक ऑफ इंडिया, खंडवा क्षेत्र के चेयरमैन श्री प्रमोद चतुर्वेदी ने विशेष रूप से साथी मनोज वाधवा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी साथियों से आह्वान किया कि बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान दें, जैसे गौ सेवा, विकलांग सेवा, गरीब बच्चों की शिक्षा सहायता, कन्या विवाह सहायता आदि।

आज लगभग 500 पैकेट मट्ठा और ठंडे पानी की बोतलें यात्रियों में वितरित की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button