खेत की मेड़ पर लगाओ ये धांसू पौधे, 100 पेड़ देंगे 15 लाख का झटका नहीं, चटका

खेत की मेड़ पर लगाओ ये धांसू पौधे, 100 पेड़ देंगे 15 लाख का झटका नहीं, चटका खेती में किसान तरह-तरह की फसलें उगाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ ऐसे पेड़ लगाएं जो सालों तक कमाई दें, तो नाशपाती इसकी बेहतरीन मिसाल है। अगर किसान खेत की मेड़ पर 10×10 फीट की दूरी पर और खेत के अंदर 12×12 फीट की दूरी पर नाशपाती के पौधे लगाते हैं, तो उन्हें शानदार मुनाफा मिल सकता है। यह फल तेजी से बाजार में लोकप्रिय हो रहा है और इसकी मांग हर साल बढ़ती जा रही है।
नाशपाती का उत्पादन और इंटरक्रॉपिंग का फायदा
नाशपाती के पौधे लगने के बाद लगभग 5 साल में फल देने लगते हैं। यदि 1 साल पुराना पौधा लगाया जाए, तो यह सिर्फ 4 साल में तैयार हो जाता है। शुरुआती वर्षों में एक पेड़ से 20-25 किलो फल मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे पेड़ बढ़ता है, उत्पादन 5-7 क्विंटल तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, किसान इसके साथ दूसरी फसलें भी उगा सकते हैं, जिससे अतिरिक्त कमाई हो सकती है।
नाशपाती की खेती से तगड़ी कमाई
बड़े पेड़ों से बढ़िया फल मिलता है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। वर्तमान में नाशपाती का बाजार मूल्य ₹30 से ₹37 प्रति किलो के बीच है। यदि न्यूनतम कीमत ₹30 भी मानें और 100 पेड़ लगाए जाएं, तो किसान आराम से 15 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इसकी खेती नवंबर से फरवरी के बीच की जा सकती है और इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह 50 साल तक फल देता है। यानी एक बार मेहनत करने पर सालों तक बिना किसी खास खर्च के लगातार कमाई होती रहेगी।