Kheti Kisani

विटामिन का खजाना है ये पेड़, करो खेती साल के 12 महीने आएगा झमाझम पैसा

आज हम आपको आंवले की एक ऐसी किस्म के बारे में बताएंगे जिसकी पैदावार एकदम ज़बरदस्त होती है। इस किस्म का नाम है NA-7। इसके फल न ज़्यादा छोटे होते हैं न ज़्यादा बड़े, हल्के पीले रंग के और एकदम चिकने होते हैं। बाज़ार में इसकी बहुत ज़्यादा डिमांड है, और लोग इसे खूब पसंद करते हैं। इसकी खेती करने से न सिर्फ पैदावार ज़्यादा होती है, बल्कि कमाई भी लाखों में होती है।

यह भी पढ़िए :- बम्पर डिस्काउंट पर सस्ते में घर के आँगन में खड़ी करे Mahindra की Bolero Neo N10, लूट लो ऑफर

कैसे करें NA-7 आंवले की खेती?

अगर आप NA-7 किस्म के आंवले की खेती करना चाहते हैं, तो आपको इसकी सही जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए गहरी, उपजाऊ और बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसके पौधे नर्सरी में इसी किस्म के बीजों से तैयार किए जाते हैं, और फिर उन्हें खेत में लगाया जाता है। खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। पौधे लगाने के लगभग 5-6 साल बाद NA-7 किस्म के आंवले के पेड़ फल देना शुरू कर देते हैं।

यह भी पढ़िए :- शहर में गुंडों का आतंक, पेट्रोल पंप पर सिगरेट पिने से रोका तो चला दिया चाकू

कितनी होगी कमाई?

अगर आप NA-7 किस्म के आंवले की खेती करते हैं, तो आपको बंपर पैदावार के साथ-साथ खूब सारा मुनाफा भी मिलेगा। एक एकड़ में NA-7 किस्म के आंवले की खेती से लगभग 8-10 टन तक पैदावार हो सकती है। आप इसकी खेती से आराम से लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसके फलों से जैम, कैंडी और अचार जैसी कई चीजें बनती हैं, जिसकी वजह से बाज़ार में इसकी हमेशा मांग बनी रहती है। सच में, NA-7 किस्म के आंवले की खेती बहुत ही फायदेमंद साबित होती है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button