Mp News

Mp Da hike:मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 5% की बढ़ोतरी

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के समान 55% महंगाई भत्ता (DA) देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल में आयोजित राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% अतिरिक्त DA की किस्त दी जाएगी। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारियों को फायदा होगा।

कर्मचारी सरकार का परिवार हैं – सीएम यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि “अधिकारी और कर्मचारी सरकार का परिवार हैं। जब विकास की बात होती है, तो उन्हें कैसे छोड़ा जा सकता है?” उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना जाएगा। सीएम यादव ने पहलगाम आतंकवादी घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने कहा, “कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां तरक्की हो रही है, जिसे दुश्मन बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। ऐसे कायराना हमलों का जवाब दिया जाएगा।

mp da hike

IT सेक्टर और युवाओं के लिए बड़ी योजनाएं

सीएम यादव ने युवाओं के लिए IT सेक्टर में नए अवसर पैदा करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इंदौर में एक बड़ा IT कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने भोपाल की विरासत को संजोने की बात करते हुए कहा कि राजधानी के प्रमुख मार्गों पर शहर की ऐतिहासिक धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने 1956 में हुए पहले GIS सम्मेलन का भी जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है और यहां से कई महापुरुषों ने देश को गौरवान्वित किया है।

कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस नए DA की घोषणा से मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें केंद्र सरकार के बराबर भत्ता मिलेगा, जिससे महंगाई का असर कुछ हद तक कम होगा। सरकार का यह कदम कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित होगा।

मध्यप्रदेश की प्रगति और सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य की विकास यात्रा और सुरक्षा चुनौतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार युवाओं को रोजगार, किसानों को बेहतर मूल्य और आम जनता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने विक्रमादित्य महानाट्य का उदाहरण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की संस्कृति और इतिहास को पूरे देश में गर्व के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:

कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद किसानों पर गिरी गाज, दर्ज हुई FIR और लगा जुर्माना

Betul News: मन की बात कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की सक्रिय भागीदारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button