Kheti Kisani

किसानों के लिए खुशखबरी,खेत की मिट्टी की जांच अब मुफ्त, मिलेगा हेल्थ कार्ड भी

किसानों की भलाई के लिए सरकार लगातार कई योजनाएं चला रही है, जिससे खेती में उन्नत तकनीकों को बढ़ावा मिल रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PMRKVY) के तहत “नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी” (सॉयल हेल्थ कार्ड योजना) के अंतर्गत खरीफ 2025 सीजन के लिए लखनऊ मंडल की चयनित ग्राम पंचायतों में मोबाइल ऐप के ज़रिए खेत की मिट्टी की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़िए :- भारतीय सड़को की राजा सवारी Honda Activa 6G अब नए सेगमेंट में मचा रही धमाल, प्रीमियम लुक के साथ किफायती कीमत

21 अप्रैल से शुरू होगा विशेष अभियान

उत्तर प्रदेश कृषि निदेशालय द्वारा राज्य की 16520 चयनित ग्राम पंचायतों में यह अभियान 21, 25, 29 अप्रैल और 5 मई 2025 को चलाया जाएगा। इसमें हर पंचायत से 100 मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे और 70% पंचायतों को फ्री सॉयल हेल्थ कार्ड दिए जाएंगे।

मिट्टी जांच के फायदे क्या हैं?

डॉ. मनमोहन लाल, सहायक निदेशक मिट्टी परीक्षण, के मुताबिक, मिट्टी की जांच से पता चलता है कि मिट्टी में कौन-कौन से पोषक तत्व हैं और किसकी कमी है। इससे किसान यह जान सकते हैं कि उनकी ज़मीन की हालत कैसी है और उसमें क्या सुधार करना ज़रूरी है।

कृषि विभाग की अपील

डॉ. लाल ने चयनित ग्राम पंचायतों के किसानों से अपील की है कि कृषि विभाग और कृषि सखी के साथ मिलकर इस अभियान में भाग लें। मोबाइल ऐप से सैंपल लिया जाएगा और हेल्थ कार्ड दिए जाएंगे।

यह भी पढ़िए :- राजशाही लुक और दमदार फीचर्स के साथ युवा दिलों पर राज कर रही Maruti की बसंती, तगड़ा इंजन लम्बा माइलेज

उत्पादन बढ़ाने का ज़रिया

डिप्टी डायरेक्टर कृषि ने कहा कि मिट्टी की जांच और अम्लीय मिट्टी के सुधार के उपायों से किसान अपने खेत की उपज बढ़ा सकते हैं और पर्यावरण की भी रक्षा कर सकते हैं। इसलिए सभी किसान मिट्टी जांच ज़रूर कराएं और खेती को स्मार्ट बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button