Kheti Kisani

गेहूं और आलू की फसल के बाद खेत ना छोड़ो खाली,उगाओ ये फसल, कमाओ कम लागत में ज़्यादा मुनाफा

अक्सर किसान भाई गेहूं और आलू की कटाई के बाद खेतों को तीन महीने तक खाली छोड़ देते हैं और अगली धान की फसल की तैयारी में लग जाते हैं। लेकिन इस बीच खाली पड़े खेतों का सही इस्तेमाल कर लिया जाए, तो कम समय और कम खर्च में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

यह भी पढ़िए :- Suzuki Access 125 पर जीरो डाउन पेमेंट और ₹5000 तक का कैशबैक, लूट लो गोल्डन चांस

सिर्फ 50 दिन में तैयार होती है फसल

गेहूं की फसल की कटाई के बाद खेतों में नमी डालनी चाहिए यानी हल्का पानी लगाएं। कुछ दिनों बाद जब मिट्टी में थोड़ी नमी आ जाए, तब खेत की दो बार जुताई कर दें ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाए। इसके बाद मार्च या अप्रैल महीने में उड़द या मूंग की बुआई कर सकते हैं। इन दोनों दलहनी फसलों को तैयार होने में सिर्फ 50 दिन लगते हैं और खास बात ये है कि इनमें एक बार पानी देना ही काफी होता है।

धान की रोपाई से पहले खेत हो जाएंगे खाली

अगर मार्च या अप्रैल में उड़द या मूंग बो दी जाए तो ये समय पर पककर तैयार हो जाएगी और धान की रोपाई से पहले खेत फिर से तैयार हो जाएगा। इससे खेत खाली भी नहीं जाएगा और किसान को एक और फसल का मुनाफा भी मिल जाएगा।

यह भी पढ़िए :- डायनामाइट फटने से 4 बच्चे घायल, सिविल सर्जन ने दी जानकारी

डबल फायदा – कम मेहनत, ज़्यादा आमदनी

मूंग और उड़द की खेती ना सिर्फ कम समय में होती है बल्कि इनकी लागत भी कम है। सिंचाई कम लगती है और खाद-पानी की ज़रूरत भी बहुत नहीं होती। इससे किसान को कम मेहनत में ज़्यादा आमदनी हो सकती है।

तो भाइयों, अबकी बार खेत खाली छोड़ने की गलती मत करना। मूंग या उड़द की खेती कर लो और देखो कैसे कमाई डबल हो जाती है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button