Automobile

मिडिल क्लास फैमिली के लिए सबसे सस्ती और दमदार कारें अब पैसो की नहीं बची कोई

मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है एक ऐसी कार लेना जो कम कीमत में बढ़िया माइलेज दे, रखरखाव कम हो और सुरक्षा में भी दमदार हो। तो चलिए जानते हैं भारत में बनी ऐसी 5 किफायती कारों के बारे में जो आपकी जेब पर हल्की और भरोसे में भारी हैं।

यह भी पढ़िए :- मस्क्यूलर लुक और जबरदस्त डिजाइन में आयी Toyota की वंडरफुल Suv, दमदार हाइब्रिड इंजन और शानदार फीचर्स

1. Alto K10

मारुति सुजुकी की Alto K10 मिडिल क्लास की पहली पसंद रही है। इसकी कीमत ₹3.99 लाख से शुरू होती है और ये 22 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। CNG वर्जन में तो यह 28 किमी/किलो तक चलती है।

2. Maruti S-Presso

S-Presso का इंजन 998cc का है और यह 21 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹5.26 लाख है। इसमें टच स्क्रीन, एयरबैग और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

3. Celerio

Celerio 25 किमी/लीटर का माइलेज देती है और CNG वर्जन में यह और भी ज़्यादा देती है। इसकी कीमत ₹5.35 लाख से शुरू होती है। इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS, EBD जैसे 12 सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं।

4. Wagon R

Wagon R दो इंजन ऑप्शन में आती है: 1.0L और 1.2L। पेट्रोल में 25 किमी/लीटर और CNG में 34 किमी/किलो का माइलेज देती है। इसकी कीमत ₹5.50 लाख से शुरू होती है।

यह भी पढ़िए :- Punch को कुचक देगी Maruti की प्रियतम कार किफायती कीमत में आरामदायक इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स

5. Tata Tiago

Tata Tiago 1.2L इंजन के साथ आती है। इसका पेट्रोल वर्जन 22 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹5.30 लाख है। ग्लोबल NCAP ने इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button