खेत की मेड पर लो इस खास पेड़ की खेती, कमाई का जबरदस्त ज़रिया बना देगा मालामाल

आज के समय में पढ़े-लिखे लोग भी खेती की ओर रुख कर रहे हैं। अगर आप भी कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं जो आपको सिर्फ 5 साल में मालामाल बना सकता है। हम बात कर रहे हैं मालाबार नीम की खेती की। इसे आप अपनी फसलों के साथ भी लगा सकते हैं, जिससे अलग से ज़मीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़िए :- डायनामाइट फटने से 4 बच्चे घायल, सिविल सर्जन ने दी जानकारी
क्या है मालाबार नीम?
मालाबार नीम को मेलिया डुबिया के नाम से भी जाना जाता है। यह पेड़ आम नीम से थोड़ा अलग होता है और इसकी लकड़ी की मार्केट में काफी डिमांड है। इसका उपयोग फर्नीचर बनाने, माचिस की तीलियां, पैकिंग बॉक्स और प्लाईवुड जैसे कई कामों में किया जाता है।
कैसे करें मालाबार नीम की खेती?
इसकी खेती सभी तरह की मिट्टी में आसानी से हो सकती है और इसे ज़्यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती। मार्च और अप्रैल का महीना इसके बीज बोने के लिए सबसे सही माना जाता है।
आप 4 एकड़ में करीब 5000 पेड़ लगा सकते हैं — जिसमें 2000 पेड़ खेत की बाहरी मेढ़ पर और 3000 पेड़ अंदर की तरफ लगाए जा सकते हैं। ये पौधे सिर्फ 2 साल में 40 फीट तक ऊँचे हो जाते हैं।
कमाई का जबरदस्त ज़रिया
मालाबार नीम का पेड़ 5 साल में लकड़ी देने लायक हो जाता है और 8 साल में फर्नीचर के लिए तैयार हो जाता है। एक पेड़ का वजन करीब 1.5 से 2 टन तक होता है और इसकी लकड़ी की कीमत ₹6000–₹7000 प्रति पेड़ तक मिलती है।
इस हिसाब से अगर आप 4 एकड़ में इसकी खेती करते हैं, तो आप 50 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए :- गर्मी में पैसा छापने का एकमात्र जरिया है ये तगड़ा बिज़नेस, लागत इत्तु सी और मुनाफा भक्कम
क्यों करें इसकी खेती?
- कम पानी में होती है अच्छी खेती
- दीमक से सुरक्षित लकड़ी
- हर साल बढ़ती है कीमत और मांग
- प्लाईवुड और फर्नीचर इंडस्ट्री में भारी डिमांड
अब देर मत कीजिए, आज ही से प्लान बनाइए और मालाबार नीम की खेती से अपनी किस्मत चमकाइए!