Business

कभी न बंद होने वाली कमाई है ये सुपरहिट बिज़नेस, गांव हो या शहर हर दिन बढ़ रही डिमांड

अगर आप कोई नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक सुपरहिट आईडिया! ये ऐसा धंधा है जिसकी डिमांड गाँव से लेकर शहर तक हमेशा बनी रहती है। छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक, सबको इसकी ज़िन्दगी भर ज़रूरत पड़ती है। जैसे ही आप ये काम शुरू करेंगे, पहले दिन से ही आपकी मोटी कमाई शुरू हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं पेन बनाने के बिज़नेस की। इसे आप कम लागत में भी शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़िए :- पराली जलाने वालों की अब खैर नहीं, जिले के 32 किसानो पर गिरी गाज

बाज़ार में पेन की डिमांड तो सालों से है। आजकल तो हर छोटी-बड़ी दुकान और स्टेशनरी की दुकान पर पेन मिल ही जाते हैं। वहीं, बड़े स्टोर्स में आपको महंगे पेन भी दिख जाएंगे। ये कम स्टॉक में नहीं, बल्कि हमेशा ज़्यादा मात्रा में बिकते हैं।

पेन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

पेन बनाने के लिए कुछ ज़रूरी सामान चाहिए होता है। जैसे कि पेन का खोल (बैरल), मेटल या प्लास्टिक का आगे का हिस्सा (टिप), प्लास्टिक का छोटा सा जोड़ने वाला टुकड़ा (एडाप्टर), पेन का ढक्कन (कैप), स्याही (इंक), स्याही के लिए रंग, पीतल, और स्याही के लिए कार्बन ब्लैक। अगर आप अपनी खुद की स्याही बनाना चाहते हैं, तो आपको एक बाइंडर भी चाहिए होगा। पेन बनाने का ये सारा सामान आपको बड़े होलसेल बाज़ार में आसानी से मिल जाएगा। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपको सदर बाज़ार में अच्छा रेट मिल सकता है। इसके अलावा, आप ये सब सामान ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आप https://dir.indiamart.com/ पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़िए :- मार्केट में पुराना बिज़नेस हर दिन बढ़ रही भक्कम डिमांड,कम लागत में मोटी कमाई जाने कैसे

पेन के बिज़नेस से कितनी कमाई होगी?

वैसे तो एक पेन बनाने का खर्चा लगभग 80 पैसे आता है। ज़्यादा से ज़्यादा आप इसे 1 रुपया मान सकते हैं। होलसेल में एक पेन लगभग 2 रुपये का बिकता है। यानी आपको सीधा दुगुना मुनाफा मिलता है। यही पेन रिटेल में लगभग 3 रुपये का बिकता है। ऐसे में, अगर आप 8-10 घंटे काम करके 1000 पेन बनाते हैं, तो आप महीने के आराम से 30,000 रुपये कमा सकते हैं। अगर आपको ज़्यादा प्रोडक्शन करना है, तो आप और मशीनें लगा सकते हैं। आप मज़दूर भी रख सकते हैं। इससे आपकी कमाई और भी बढ़ जाएगी। सारा खर्चा और मज़दूरों की सैलरी निकालने के बाद भी, आप महीने के लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button