Polyhouse Subsidy Yojana: कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाएं, पावलीहॉउस बनाने सरकार देंगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी भी..

By charpesuraj4@gmail.com

Published on:

Follow Us

Polyhouse Subsidy Yojana: क्या आप सब्जियां और फल उगाना चाहते हैं, लेकिन मौसम की अनिश्चितता आपको परेशान करती है? तो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है पॉलीहाउस खेती! पॉलीहाउस में आप अपने पसंदीदा सब्जियों और फलों को आसानी से उगा सकते हैं। बारिश या तेज धूप की चिंता बिल्कुल नहीं रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप बाँस से बना पॉलीहाउस तैयार कर सकते हैं। इससे लागत भी काफी कम आएगी।

यह भी पढ़े- Moolank 6: मूलांक 6 वाले जातको पर होता है शुक्र ग्रह का प्रभाव, जानिए इस मूलांक के बारे में

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि पॉलीहाउस के जरिए कोई भी किसान अच्छी फसल उगा सकता है। पॉलीहाउस में खेती करने से खेत में होने वाली खेती के मुकाबले तीन गुना तक ज्यादा पैदावार होती है। साथ ही फसलों की गुणवत्ता भी बढ़िया रहती है। लागत की बात करें तो यह कोई महंगा सौदा नहीं है। सरकार इसमें 50 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दे रही है।

मधौलिया क्षेत्र के मधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि वैज्ञानिकों ने पॉलीहाउस में शिमला मिर्च और टमाटर की खेती की है। खेत के मुकाबले पॉलीहाउस में 3 से 4 गुना ज्यादा पैदावार हुई है। फसलों की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। किसान इस प्रमाणित तकनीक को अपनाकर फसल उत्पादन और अपनी आमदनी को 4 गुना तक बढ़ा सकते हैं।

पॉलीहाउस के जरिए किसान बेमौसम सब्जियां भी उगा सकते हैं। मधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप बताते हैं कि अप्रैल के अंत तक बाजार में शिमला मिर्च दिखना बंद हो जाता है। टमाटर खेतों में सड़ने लगते हैं। लेकिन कृषि विज्ञान केंद्र के पॉलीहाउस में ये सब्जियां (200 किलो टमाटर, 200 किलो शिमला मिर्च) अच्छी मात्रा में और अच्छी स्थिति में पैदा हो रही हैं।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. धीरू कुमार तिवारी का कहना है कि ज्यादातर किसानों को लगता है कि पॉलीहाउस बनवाने में काफी खर्चा आता है, जिसे वो वहन नहीं कर सकते। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। किसान बाँस के फ्रेम पर भी पॉलीहाउस का निर्माण करवा सकते हैं। लोहे के फ्रेम पर पॉलीहाउस बनाने में ज्यादा खर्चा आता है, लेकिन बाँस के पॉलीहाउस की निर्माण लागत कम होती है।

यह भी पढ़े- Tulsi: तुलसी के आसपास न रखें ये चीजें, तुलसी का सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है जानिए

दोनों तरह के पॉलीहाउस खेती के लिए उतने ही कारगर हैं। अच्छी बात ये है कि सरकार इसके निर्माण पर भी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है। एक बार पॉलीहाउस बनवा लेने के बाद आप इसकी साधारण देखभाल करके 15 साल तक अच्छी कमाई कर सकते हैं।