Kheti Kisani

किसान भाईयों के लिए खुशखबरी! मंडी में ₹10 में मिलेगा भरपेट खाना

हमारे किसान भाई अक्सर मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए घंटों इंतज़ार करते हैं। इस मुश्किल को समझते हुए, सरकार अब किसानों को कई तरह की सुविधाएँ देने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में, हरियाणा सरकार ने एक और बढ़िया काम किया है। अब हरियाणा की सभी मंडियों में किसानों के लिए कैंटीन खुलने वाली हैं, जहाँ उन्हें सिर्फ ₹10 में पेट भर खाना मिलेगा!

यह भी पढ़िए :- हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी सुंदर झांकियो की झलक

अभी हाल ही में, 8 अप्रैल को हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री, श्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिले के कस्बा रादौर और सरस्वती नगर की अनाज मंडियों में ‘अटल किसान-मज़दूर कैंटीन’ का उद्घाटन किया।

इस मौके पर कृषि मंत्री जी ने बताया कि आने वाले समय में हरियाणा की सभी 240 मंडियों में ऐसी कैंटीन खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद सिर्फ किसानों और मजदूरों को सस्ते दाम पर अच्छा खाना देना ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। ये कैंटीन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाई जाएंगी।

₹10 में मिलेगा दाल, रोटी, सब्जी और चावल!

कृषि मंत्री जी ने ये भी बताया कि इन कैंटीनों में किसानों को सिर्फ ₹10 में दाल, सब्जी, चार रोटी और चावल मिलेंगे। ये सुविधा हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी, और एक बार में 50 से 60 लोग खाना खा सकेंगे। मंत्री जी ने खुद कैंटीन में बना खाना चखा और महिला समूहों की मेहनत की खूब तारीफ की। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और हमेशा ताजा खाना परोसने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़िए :- 1 बार के खर्चे में 40 साल तक लम्बी कमाई, कर लिया ये बिज़नेस तो थोड़ी सी ज़मीन में बरसेगा पैसा

ये सच में किसानों के लिए एक बहुत अच्छी पहल है। अब उन्हें मंडी में भूखे-प्यासे नहीं रहना पड़ेगा और सिर्फ ₹10 में अच्छा और पेट भरने वाला खाना मिल जाएगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button