Kheti Kisani

किसानो के किस्मत का दरवाजा खोल देगी इस किस्म के फूल की खेती, मुनाफा होगा लाजवाब

आज हम आपको गेंदे की एक ऐसी किस्म के बारे में बताने वाले हैं जिसकी पैदावार बहुत ज्यादा होती है। इस किस्म की खेती में ज्यादा खर्चा भी नहीं आता और फसल भी जल्दी तैयार हो जाती है। ये गेंदे की किस्म सिर्फ ज्यादा फूल ही नहीं देती, बल्कि किसानों को इसके बीज बेचकर भी एक्स्ट्रा कमाई करने का मौका मिलता है। आप इसकी खेती से खूब पैसा कमा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं गेंदे की अरका भानु किस्म की, जो एक नई और बढ़िया किस्म है। तो चलिए, इसकी खेती के बारे में डिटेल में जानते हैं।

यह भी पढ़िए :- सब्जियों का राजा बन रहा इस राज्य की शान,ताबड़तोड़ हो रहा उत्पादन,लाखो किसानो को फायदा

कैसे करें खेती?

अगर आप अरका भानु किस्म के गेंदे की खेती करना चाहते हैं, तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए ताकि आपको खेती करने में कोई दिक्कत न आए। अरका भानु गेंदे की खेती के लिए उपजाऊ और हल्की मिट्टी चाहिए, जिसमें पानी अच्छे से निकल जाए। अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का pH मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसे बोने के लिए सिर्फ इसी किस्म के बीज चुनने चाहिए। बोने के बाद, इसकी फसल लगभग 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है। इसकी खेती में गोबर की खाद जरूर डालनी चाहिए।

यह भी पढ़िए :- गोबर से बनो धन्ना सेठ, चौधरी लालजीभाई का देसी जुगाड़ कैसे रोडपति से बने करोड़पति

कितनी होगी कमाई?

अगर आप अरका भानु किस्म के गेंदे की खेती करते हैं, तो आपको अच्छी पैदावार के साथ-साथ जबरदस्त कमाई भी देखने को मिलेगी। एक एकड़ में अरका भानु किस्म के गेंदे की खेती से लगभग 83-93 क्विंटल तक पैदावार हो जाती है। इस किस्म की खासियत ये है कि ये लगभग 7 दिनों तक ताज़ा रहता है, जो सजावट के लिए बहुत अच्छा है। आप इसकी खेती से आराम से लाखों रुपये कमा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button