Kheti kisani: ये विदेशी सब्जी की खेती कर किसान मचा रहे धमाल, जाने पूरी जानकारी

By Alok Gaykwad

Published on:

Follow Us

Kheti kisani: ये विदेशी सब्जी की खेती कर किसान मचा रहे धमाल, जाने पूरी जानकारी। आजकल कई किसान खेती छोड़कर दूसरी रोजगार के विकल्प तलाश रहे हैं वहीं कई ऐसे भी किसान हैं जो परंपरागत खेती के बजाय आधुनिक खेती करके खूब कमाई कर रहे हैं. उसी तरह से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक किसान ने विदेशी सब्जी की खेती जैविक तरीके से करके मोटा मुनाफा कमाया है.

यह भी पढ़े : – लड़कियों को सेल्फी का चस्का लगाने आया Redmi का चार्मिंग लुक 5G स्मार्टफोन, देखे लक्जरी कैमरा और सस्ती कीमत

सहारनपुर के मर्वानी गांव में रहने वाले आदित्य त्यागी बताते हैं कि वह वन विभाग से रिटायर्ड हैं. यूरोप जाने पर उन्हें वहां जैविक तरीके से पर्पल कैबेज उगाने का आइडिया आया. इसके बाद वो अपने गांव पहुंचे और इस विदेशी सब्जी की खेती करने लगे. रिटायरमेंट के बाद से उनका पूरा ध्यान खेती पर ही है.

यह भी पढ़े : – Desi jugaad: शख्स ने भीषण गर्मी से बचने के लिए लगाया अनोखे कूलर का जुगाड़, देखे वायरल वीडियो

उन्हें खेती से इतना प्यार है कि वह विदेश जाकर वहां की अलग तरह से खेती करने की विधि सीखते हैं. उन्होंने खेती करने की विधि के बारे में बताया कि देश में ज्यादातर किसान गेहूं, धान, गन्ना जैसी फसलों पर कड़ी मेहनत करते हैं. लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता है.

वहीं आधुनिक खेती के जरिए वो अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं. यूरोप घूमने के दौरान उन्हें वहां उगने वाले पर्पल कैबेज की खेती के बारे में पता चला. इसके बाद वो वहां से बीज लेकर अपने देश में इसकी खेती करने लगे. साथ ही वो सब्जियों की भी खेती कर रहे हैं. ऐसे ही फसलें बेंगलुरु, पुणे जैसे बड़े शहरों के आसपास भी उगाई जाती हैं.

त्यागी का कहना है कि सरकार भी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके. पर्पल कैबेज देश में उगने वाले गोभी से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर मिलती है. इसके गुणों के कारण इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा है. आजकल कई लोगों को विदेशी सब्जियां और फल पसंद आने लगे हैं. उन्होंने देश के किसानों को यही बताया है कि परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं.