Kheti kisani: ये फल की खेती किसानो की बदल देंगा किस्मत, जाने पूरी डिटेल्स…

By Alok Gaykwad

Published on:

Follow Us

Kheti kisani: ये फल की खेती किसानो की बदल देंगा किस्मत, जाने पूरी डिटेल्स, मानसून देश में लगभग आ चुका है और कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। ऐसे में किसान मानसून का पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार हैं। भारत के अधिकांश किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर गैर-पारंपरिक खेती करना पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर किसान कम समय में फलों की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप विदेशी फलों की खेती करके भी मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। इस लेख में आज हम आपके लिए ऐसे ही 4 विदेशी फलों की जानकारी लाए हैं, जिन्हें अपने खेत में लगाकर आप अमीर बन सकते हैं।

यह भी पढ़े : – Verna की भी पुंगी बजा देंगी न्यू Maruti Wagon R, देखे प्रीमियम फीचर्स के साथ जबरदस्त इंजन

ड्रैगन फ्रूट

भारत में ड्रैगन फ्रूट की लोकप्रियता काफी बढ़ रही है। ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। ड्रैगन फ्रूट देखने में आकर्षक होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है, इसकी पैदावार ज्यादातर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में होती है। इसकी खेती कम समय और कम पानी में की जा सकती है, जिससे किसानों को खेती में फायदा मिलता है। ड्रैगन फ्रूट उगाने के लिए जमीन के अंदर सीमेंट के खंभे लगाए जाते हैं, जिसके बाद इन खंभों की मदद से इसके पौधे लगाए जाते हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सबसे उपयुक्त तापमान 20 से 30 डिग्री माना जाता है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक होना चाहिए। इसकी खेती करने में किसानों को लगभग 4 से 5 लाख रुपये प्रति एकड़ खर्च आता है, लेकिन इसके पौधों से दुगना मुनाफा कमाया जा सकता है।

यह भी पढ़े : – रफ्तार के दीवानो के लिए स्पोर्टी लुक में आयी न्यू Tata Altroz Racer, देखे दमदार इंजन और शानदार फीचर्स…

कीवी

कीवी का फल छोटा और हरे रंग का होता है, यह फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यह विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। कीवी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, यह पाचन तंत्र को लाभ पहुंचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। यह फल अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है, जहां ठंडी हवा आसानी से पहुंच सके, क्योंकि गर्म हवा कीवी के फल को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी खेती किसान गहरी, दोमट, रेतीली दोमट या थोड़ी अम्लीय मिट्टी में कर सकते हैं। एक हेक्टेयर में कीवी की खेती करने से किसानों को 10 से 15 टन फल मिल सकते हैं। गंभीर बीमारियों जैसे डेंगू में कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसलिए बाजारों में इस फल की मांग ज्यादा है और इनकी कीमत अधिक है। कीवी की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी दिखने में भी कमाल की और स्वाद में भी लाजवाब होती है। यह फल ठंडे जलवायु वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है। देश में स्ट्रॉबेरी की खेती उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में की जाती है, लेकिन बदलते वक्त के साथ अब दूसरे राज्यों में भी स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। आपको बता दें, इसका पौधा कुछ ही दिनों में फल देने के लिए तैयार हो जाता है। सितंबर और अक्टूबर महीने स्ट्रॉबेरी की बुवाई के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। बुवाई से करीब एक हफ्ते पहले इसकी खेत की अच्छी तरह से जुताई कर लेनी चाहिए और बाद में गाय के गोबर से बनी खाद को उसकी मिट्टी में अच्छी तरह से मिला देना चाहिए। आपको इसके खेत में कीटनाशक के रूप में पोटाश और फास्फोरस का प्रयोग करना चाहिए। देश के किसान स्ट्रॉबेरी की खेती से लाख