Creta को सड़को पर मात देगा XUV300 का लक्ज़री लुक, प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलेंगा दमदार इंजन, देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने नई XUV300 TurboSport को भारतीय बाजार में 12.90 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। Mahindra ने TurboSport वैरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए हैं ताकि यह XUV300 के अन्य ट्रिम्स से अलग नजर आए।
लुक की बात की जाये तो महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट के टेस्ट म्यूल में तो ज्यादा कुछ पता नहीं चलता है, लेकिन इतना पता चल रहा है कि इस एसयूवी में काफी सारे कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें अलग स्टाइल के एलईडी हेडलैंप और इंडिकेटर्स के साथ ही टेललैंप और फ्रंट ग्रिल्स देखने को मिलेंगे। इसके एक्सटीरियर में पुराने मॉडल के मुकाबले काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।
Mahindra XUV300 TurboSport का दमदार इंजन उड़ा रहा Creta की नींद
इंजन की अगर बात की जाये तो Mahindra XUV300 TurboSport की सबसे बड़ी खासियत इसका नया इंजन है। यह 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जिसे अब डायरेक्ट इंजेक्शन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 5,000 rpm पर 130 PS और 1,500-3,750 rpm पर 230 Nm पीक टॉर्क तक जेनरेट कर सकता है। ओवर-बूस्ट फंक्शन में टॉर्क आउटपुट को बढ़ाकर 250 Nm किया जाएगा। इस इंजन के साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सपोर्ट देखने को मिलेगा।
Mahindra XUV300 TurboSport कलर ऑप्शंस
कलर ऑप्शन की अगर बात की जाये तो Mahindra XUV300 TurboSport SUV में तीन नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन हैं जिनमें ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट, ब्लैक रूफ के साथ ब्रॉन्ज और व्हाइट रूफ के साथ ब्लैक शामिल हैं। इंटीरियर में हुए बदलाव की बात करें तो इसमें रेड और सिल्वर एक्सेंट के साथ एक नया ऑल-ब्लैक थीम ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़े:- Mahindra की New XUV 500 नए फीचर्स और नए लुक से करेगी मार्केट में वापसी, बनेगी Big Daddy ऑफ एसयूवी
Mahindra XUV300 TurboSport के स्मार्ट लग्जरी फीचर्स
फीचर्स की अगर बात की जाये तो महिंद्रा XUV300 TurboSport एसयूवी में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिहाज से Mahindra XUV300 में चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Mahindra XUV300 TurboSport वैरिएंट
वेरिएंट की अगर बात की जाये तो Mahindra XUV300 TurboSport एसयूवी तीन वैरिएंट्स में पेश की गई है। ये W6, W8 और W8(O) हैं। TurboSport वैरिएंट के कॉस्मेटिक अपग्रेड के बात करें तो यह कुछ एक्सटीरियर एलिमेंट्स पर ग्लॉस ब्लैक ट्रिम है। कॉम्पैक्ट एसयूवी की स्पोर्टीनेस को बढ़ाने के लिए लाल रंग के एक्सेंट्स भी दिए जायेंगे।
Mahindra XUV300 TurboSport की इन गाड़ियों से हो रही तुलना
इसके अगर कीमत की बात करे तो महिंद्र XUV 300 एसयूवी की कीमत 10 लाख रु एक्स शोरूम से शुरु होती है।भारतीय बाजार में Mahindra XUV300 TurboSport का मुकाबला Renault Kiger, Hyundai Venue, Tata Nexon, Nissan Magnite और Kia Sonet के टर्बो वैरिएंट्स से होगा।