WhatsApp ने लॉंच किया शानदार फ़ीचर्स, अब ग्रुप बनाने में नहीं होगा दिक़्क़त, जाने डिटेल्स

By Jitendra kumar

Published on:

Follow Us

WhatsApp दुनिया का सबसे जाना-माना मेसेजिंग ऐप है। मौजूदा समय में इसके लाखों-करोड़ों यूजर्स हैं। व्हाट्सऐप भी अपने यूजर्स ख्याल रखते हुए नए फीचर्स रोलऑउट करता रहता है, जिससे यूजर्स को कोई परेशानी न हो। अभी हाल ही में व्हाट्सऐप ने एक फीचर निकाला है, जिसकी मदद से छोटा सा ग्रुप आसानी से बनाया जा सकेगा। अब व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के लिए नाम देने की जरूरत नहीं है। पहले नियम था कि छोटा सा ग्रुप बनाने के लिए नाम देना जरूरी होता था।

png 20230803 181153 0000 1280x720 1

इस फीचर का क्या होगा फायदा?

अब छोटा सा ग्रुप बनाने के लिए नाम देने की जरूरत नहीं है। अब सिर्फ किसी का नाम सर्च करना होगा और उस ग्रुप में शामिल होने वाले सदस्य के नाम के साथ ग्रुप दिखेगा।

जुकरबर्ग ने कही ये बात

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सऐप के नए फीचर पर बताया कि, उनके ग्रुप में होने वाले नंबर के हिसाब से ग्रुप का नाम बदल रहा है। उन्होंने यह जाकारी सोशल मिडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की। इस फीचर के तहत बिना नाम वाले ग्रुप में हर यूजर का नाम अलग-अलग दिखेगा। यानी आपने जो नाम अपने कॉन्टैक्ट्स के नामों के साथ कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किया है, वैसे ही ग्रुप का नाम दिखाई देगा।

WhatsApp Update Bold Italics PDF features 1 1280x720 2 1 1 1024x576 1

इसे भी पढ़ें- Ola इलेक्ट्रिक के लिए संकट का विषय Ipo की तैयारी में जुटी Ola अधिकारियों ने Ola से तोड़ा रिश्ता, जाने क्या था वजह

ये हैं कुछ शर्तें

वॉट्सऐप ने एक नए फीचर के तहत यूजर्स को बिना नाम वाले ग्रुप बनाने की सुविधा दी है। हालांकि इसके साथ ही एक शर्त भी जोड़ी गई है। इस शर्त के मुताबिक, बिना नाम वाले ग्रुप में अधिकतम 6 यूजर्स को ही जोड़ा जा सकेगा। अगर नाम के साथ ग्रुप बनाते हैं, तो आप उस वॉट्सऐप ग्रुप में एक समय में 1024 यूजर्स को जोड़ सकेंगे।

Jitendra kumar

दुनिया में हो रही हलचल को सत्यता और सटीकता से आप तक पहुंचाना, जनता की आवाज को बुलंद बनाना ही पत्रकार का धर्म है. एक सच्चे पत्रकार को अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। चूँकि धर्म की जो रक्षा करता है. धर्म उसकी रक्षा करता है. (मैं 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हूँ। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और किसान समाचार में विशेष रूचि है)