Thursday, October 5, 2023
HomeWeatherWeather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13 से 16 जून...

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13 से 16 जून तक भारी बारिश के आसार

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13 से 16 जून तक भारी बारिश के आसार, पिछले दो दिन से जारी आंधी व बारिश का सिलसिला अब थम गया। इस कारण शहर में सुबह से गर्मी बढ़ गई। सूरज को राजस्थान की गर्म हवा का साथ मिलने से गर्मी का पारा चढ़ गया। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) के ऊपर दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिसे ऊपर रहा।

इस कारण गर्मी की चुभन अधिक रही। मौसम विभाग ने 13 से 16 जून के बीच फिर से झमाझम बारिश व आंधी के आसार जताए हैं, क्योंकि अरब सागर में आया तूफान कमजोर पड़ेगा, जिससे अरब सागर से नमी आना शुरू होगा। मौसम में बदलाव आएगा।

जानिए 13 जून से क्या रहेगा मौसम का हाल

सुबह आसमान साफ होने से सूरज की तल्खी बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद राजस्थान की गर्म हवा ने दस्तक दे दी, जिससे मौसम में तेज गति से बदलाव आया। तापमान शाम 5:30 बजे तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जिसकी वजह से दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। बादल भी छाए, लेकिन हवा में नमी कम होने की वजह से मौसम नहीं बदल सका। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 13 जून की शाम से मौसम बदला शुरू हो जाएगा। 14 से 16 जून के बीच आंधी व बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़े:- Mansoon 2023: बादल गरजने को तैयार पानी बरसने को तैयार आप भी हो जाये छतरी लेकर तैयार, जल्द आ रहा मानसून

जानिए आगे क्या है मौसम में हलचल

  • अरब सागर का आया बिपरजॉय तूफान सक्रिय है। यह तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ेगी। इसके कमजोर पडऩे पर हवा में नमी बढ़ेगी। जिसका असर 13 जून से दिखेगा।
  • 11 व 12 जून को आसमान साफ रहेगा। हल्के बादल छाएंगे। कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है, लेकिन राजस्थान की गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी बढ़ेगी।
  • बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तूफान के कमजोर पडऩे के बाद इसकी वजह से भी नमी आएगी। प्री मानसून की हलचलें तेज होंगी।

यह भी पढ़े:- घर बैठे-बैठे महीने के 60 हजार कमाने का आसान तरीका, खाली पड़ी जगह भी देगी बम्पर पैसा, बस करे ये काम

  • मानसून भी आगे बढऩे लगा है, जिसकी वजह से अगले हफ्ते प्री मानसून की हलचलें तेज होंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उमस बढ़ेगी।

जानिए समयानुसार मौसम का तापमान

  • 05:30- 26.6
  • 08:30- 34.0
  • 11:30- 38.8
  • 14:30- 41.4
  • 17:30- 40.4

अधिकमत तापमान-42.2 डिसे
न्यूनतम तापमान-25.8 डिसे

RELATED ARTICLES