Friday, March 31, 2023

Vladimir Putin :- राष्ट्रपति ने किया ऐलान,10 बच्चे पैदा करिए और पाइए 13 लाख रुपये

Vladimir Putin Ne Kaha 10 Bachhe Paida Karne Par Milinge 13 Lakh :- भारत की बढ़ती जनसंख्या लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ राजनेताओं द्वारा आबादी को नियंत्रित करने के लिए तरह-तरह के बयान दिए जा रहे हैं, लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि आप जितने चाहें उतने बच्चे पैदा करें तो आपको कैसा लगेगा? इतना ही नहीं, अधिक बच्चे पैदा करने के लिए आपको सरकार की ओर से सम्मान और मोटी रकम भी दी जाएगी। शायद अब आप हैरान हो रहे होंगे। तो आपको बता दें कि भारत में नहीं बल्कि रूस में ऐसा होने जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यह फरमान 15 अगस्त को जारी किया था

रूस की घटती जनसंख्या को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चिंतित हैं। इस कठिन समस्या से बाहर निकलने के लिए। खास योजना बनाई गई है। दरअसल अब वहां की महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए 10 लाख रूबल यानी 13 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इसके साथ ही 10 बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं को भी ‘मदर हीरोइन’ नाम के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यह फरमान 15 अगस्त को जारी किया था। यह पैसा एक साथ तब दिया जाएगा जब महिला की 10वीं संतान एक साल की होगी।

‘मदर हीरोइन’ की उपाधि से नवाजा जाएगा

रूसी सरकार से राशि तब बच्चे के पहले जन्मदिन के अवसर पर सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। योजना की एक खास बात यह है कि अगर दुर्घटना में बच्चे की मौत भी हो जाती है तो भी सरकार की ओर से पैसा दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं को ‘मदर हीरोइन’ की उपाधि से नवाजा जाएगा। आपको बता दें कि यह पुरस्कार पहले दिया जाता था, लेकिन सोवियत संघ के टूटने के बाद इस पुरस्कार को रोक दिया गया था।

10 बच्चों के लिए 13 लाख रुपये की यह राशि

हालांकि व्लादिमीर पुतिन के इस फैसले की निंदा भी की जा रही है. लोगों ने उनकी इस पहल को हताशा भरा कदम बताया है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि 10 बच्चों के लिए 13 लाख रुपये की यह राशि बहुत कम है. अगर कोई 13 लाख रुपये पाने और देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए यह काम करेगा तो उसके लिए यह राशि बहुत कम है। 13 लाख के बाद उस परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular