Vastu Tips: ऑफिस में सफलता के लिए अपनाये यह वास्तु टिप्स, सकारात्मकता लाने के लिए करे यह उपाय

By charpesuraj4@gmail.com

Published on:

Follow Us
Vastu Tips: ऑफिस में सफलता के लिए अपनाये यह वास्तु टिप्स, सकारात्मकता लाने के लिए करे यह उपाय

Vastu Tips: आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में, लोगों को अक्सर काम का तनाव झेलना पड़ता है। कई बार किसी गलती के कारण व्यक्ति तनाव में रहता है। अगर किसी का काम करने का मन नहीं करता है. वह हमेशा काम को लेकर तनाव में रहता है। तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। आपके दफ्तर में भी वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। सही डेस्क का चुनाव न करना या गलत दिशा चुनना इन समस्याओं का कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र में इन्हें दूर करने के लिए कुछ कारगर उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इनसे आसानी से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं

यह भी पढ़े- Swapna Shastra: सपने में रोना शुभ या अशुभ, क्या कहता स्वप्न शास्त्र, जानिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको हमेशा सही डेस्क का चुनाव करना चाहिए. 8 से 10 घंटे बैठने वाले डेस्क पर बैठते समय कभी भी शौचालय या सीढ़ियों के सामने न बैठें। इससे मन उदास रहता है और काम में अच्छा नहीं लगता। आपका डेस्क हमेशा साफ रखना चाहिए। उस पर बेकार का कागज, कॉफी मग जैसी चीजें न रखें। इसके साथ ही रोजाना अपने डेस्क को साफ करें और उस पर धूल जमने न दें। डेस्क पर कबाड़ होने से मन विचलित रहता है। इसके साथ ही ध्यान रखें कि डेस्क पर कार्य के सामान बिखरे नहीं होने चाहिए। बिखरे हुए सामान काम में बाधा उत्पन्न करते हैं जिससे व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता है।

क्या करें:

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने डेस्क पर बांस का पौधा या कोई भी हरा पौधा रखना शुभ होता है। इससे मन शांत रहता है, काम में एकाग्रता आती है और सकारात्मकता आती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने डेस्क पर भगवान गणेश की मूर्ति भी रख सकते हैं, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है, यह आपको आने वाली समस्याओं से बचाता है और बाधाओं को दूर करता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने डेस्क पर क्रिस्टल या पिरामिड भी रख सकते हैं। इससे आपका मन काम में लगेगा और आप सकारात्मक भी रहेंगे।