Vastu Tips: भोजन करते समय ध्यान रखे वास्तु के यह नियम, आएंगे बड़े काम

By charpesuraj5@gmail.com

Published on:

Follow Us

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। अगर वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो वास्तु दोष हो जाता है। वास्तु शास्त्र में भोजन करने से जुड़े कुछ खास नियम भी बताए गए हैं। इन नियमों का ध्यान ना देने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही गरीबी का भी एक बड़ा कारण बन सकता है। आइए, विस्तार से जानते हैं भोजन करते समय वास्तु के कुछ खास नियमों के बारे में।

यह भी पढ़े- Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने के क्या है नियम, जानिए

  • दिशा का ध्यान रखें (Disha ka dhyan rakhen):
    वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए। भोजन ग्रहण करने के लिए सही दिशा बताई गई है। जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना हमेशा शुभ माना जाता है।
  • अन्न का अपमान न करें (Anna ka apmaan na karen):
    कई बार ऐसा होता है कि लोग गुस्से में आकर खाना फेंक देते हैं या फिर थाली को हटा देते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी आदतों को अन्न का अपमान माना जाता है। ऐसा करने से बचना चाहिए, यह अन्न का अपमान है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि भोजन के बीच में उठकर ना जाएं।
  • थाली में हाथ ना धोएं (Thali mein haath na dhoen):
    कुछ लोग इतने आलसी होते हैं कि खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धो लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत बहुत ही खराब मानी जाती है। यह आदत गरीबी का एक बड़ा कारण बन सकती है। भूल से भी थाली में हाथ धोना नहीं चाहिए।
  • अतिरिक्त भोजन ना लें (Atirikt bhojan na len):
    कुछ लोगों को ये आदत होती है कि अच्छा खाना देखते ही थाली पूरी भर लेते हैं। इसके बाद पेट भर जाता है लेकिन आधा खाना बच जाता है और थाली में बचा हुआ भोजन फेंकना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भूल से भी अनावश्यक रूप से ज्यादा खाना नहीं लेना चाहिए। हमेशा अपनी भूख के अनुसार ही भोजन करें।