Thursday, March 30, 2023

शरीर पर हींग लगाने के अनोखे फायदे, इसके इस्तेमाल से होगी कई मुश्किलें हल

Benefits Of Asafoetida: हींग का तड़का खाने को स्वादिष्ट बना देता है। हींग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। अधिकतर लोग हींग को खाने में डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग को खाने में डालने के साथ नाभि पर भी लगाया जा सकता है। हींग को नाभि पर लगाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होने में मदद मिलती हैं। कई लोग नाभि पर घी या तेल लगाने के फायदों के बारे में, तो जानते हैं। लेकिन नाभि पर हींग लगाने के फायदों के बारे में नहीं, तो आज इस आर्टिकल में जानिए नाभि पर हींग लगाने के फायदों के बारे में।

गैस की परेशानी से राहत (Relief from gas trouble)

benefits of asafoetida 1

अगर आप लंबे समय से एसिडिटी और गैस से परेशान हैं, तो हींग को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। नाभि पर हींग लगाने से गैस की परेशानी दूर होती है। अब इस पेस्ट को नाभि पर लगाएं। ऐसा करने से गैस खत्म हो जाएगी और अपच की समस्या भी दूर होती है।

पेट को रखें ठंडा (keep the stomach cool)

op1 1

हींग को पेट पर लगाने के लिए इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल को मिक्स करें। नाभि पर नियमित हींग लगाने से पेट ठंडा रहता है। अब इस मिश्रण को नाभि पर लगाएं और कुछ समय तक लेटे रहें। ऐसा नियमित करने से पेट ठंडा रहता है।

यह भी पढ़े: एलोवेरा का इस्तेमाल चेहरे पर निखार ऐसा निखार कि देखते रह जाएंगे लोग, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

पेट दर्द से मिलेगा आराम (Will get relief from stomach ache)

hing

हींग का इस्तेमाल करने के लिए इसे देसी घी में मिलाकर लगाएं। नाभि पर हींग लगाने से पेट दर्द की समस्या से निजात मिलती है। ऐसा करने से पेट दर्द से आरम मिलने के साथ पेट की ऐंठन से भी आराम मिलेगा। नाभि पर हींग को लगाने के बाद 5 से 10 मिनट तक लेटे रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular