TVS iQube का सबसे सस्ता वैरिएंट हुआ लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर, एडवांस फीचर्स से है लैस

By ashishashish8657@gmail.com

Published on:

Follow Us

TVS iQube का सबसे सस्ता वैरिएंट हुआ लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर, एडवांस फीचर्स से है लैस, भारतीय बाजार में TVS iQube के पांच वेरिएंट उपलब्ध हैं। कंपनी ने हाल ही में भारत में ही TVS iQube 2.2 kWh बैटरी से चलने वाला स्कूटर लॉन्च किया है। वैसे तो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बाजार में हिट हैं, लेकिन TVS स्कूटर की रेंज और कीमत ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।

यह भी पढ़ें :-कम कीमत में शानदार फीचर्स वाली Maruti की इस कार से मिलता है 33 का माइलेज, जानें कैसे हैं फीचर्स

पावरफुल बैटरी और शानदार रेंज

हम आपको बता दे की TVS iQube स्कूटर 2.2 kWh और 3.4 kWh बैटरी पैक के साथ बाजार में उपलब्ध हैं। TVS iQube S में 3.4 kWh की बैटरी है। इसके अलावा TVS iQube ST के भी भारतीय बाजार में दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट में 3.4 kWh की बैटरी और दूसरे में 5.1 kWh की बैटरी है।

किफायती रेंज वाला 2.2 KW स्कूटर

2.2 kWh की बैटरी वाला TVS iQube स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर को 10 से 80 फीसदी चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। भारतीय बाजार में यह स्कूटर दो कलर ऑप्शन पर्ल व्हाइट और वॉलनट ब्राउन में उपलब्ध है। इस स्कूटर में 32 लीटर की स्टोरेज भी है। इस स्कूटर की प्रभावी कीमत ₹97,299 है।

3.4 KW स्कूटर: लंबी रेंज और फीचर्स का बेहतरीन मिश्रण

हम आपको बता दे की TVS के इस स्कूटर की रेंज 100 किलोमीटर है। इस स्कूटर को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 17.78 सेमी टच स्क्रीन के साथ मल्टीफंक्शनल डैशबोर्ड भी है। HMI कंट्रोलर फंक्शन भी दिया गया है। इस स्कूटर की प्रभावी कीमत ₹1,19,628 है।

3.4 KW स्कूटर के साथ कई ऑप्शन

हम आपको बता दे की TVS iQube S में 3.4 kWh की बैटरी है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर की रेंज देगा। इस स्कूटर को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लग सकता है। TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्जर कैरी करने की सुविधा भी है। इस स्कूटर की प्रभावी कीमत ₹1,29,420 है।

3.4 किलोवाट का स्कूटर फास्ट चार्जिंग और 4 कलर ऑप्शन के साथ

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भी भारतीय बाजार में 100 किलोमीटर की रेंज के साथ बिकता है। इस स्कूटर को 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगेगा। यह स्कूटर चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। TVS स्कूटर के डैशबोर्ड को मोबाइल फोन की तरह मैन्युअली ऑपरेट किया जा सकता है। इस स्कूटर की प्रभावी कीमत ₹1,38,555 है।

यह भी पढ़ें :-ICF Chennai Jobs 2024: अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरू, इस भर्ती के लिए 12वीं पास करें अप्लाई

5.1 किलोवाट पावरहाउस: सबसे ज़्यादा रेंज

TVS iQube का सबसे सस्ता वैरिएंट हुआ लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर, एडवांस फीचर्स से है लैस, 5.1 kWh बैटरी वाला TVS iQube ST स्कूटर सबसे ज़्यादा रेंज के साथ आता है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर को 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 4 घंटे 8 मिनट का समय लगेगा। इस स्कूटर की प्रभावी कीमत ₹1,85,373 है।