Travel Ideas, Travelling outside India : बात जब भी घूमने-फिरने की आती है, तो इस लिस्ट में हर कोई शामिल होना चाहता है। लेकिन विदेश में ट्रिप पर जाने से पहले कई लोगों को बजट की प्रॉब्लम भी होती है। अगर आप अपने बजट में घूमना चाहते हैं, तो यहाँ हम उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां आप 1 लाख में ट्रिप कंप्लीट करके भारत लौट सकते हैं।
घूमने की बात करे तो हर किसी के दिल-दिमाग में खूबसूरत नजारों की तस्वीरें आने लगती है। देखा जाए घूमने का शौक रखने वाले लोग बीते दो सालों से किसी भी ट्रिप पर नहीं जा पाए हैं और इसका कारण है कोरोना। जो लोग घूमे भी होंगे तो अपने देश में आसपास जरूर घूमें होंगे, लेकिन कोरोना के कारण विदेश घूमने पर कई तरह की पाबंदियां लगी हुई थीं। वैसे अब अगर जाया जाए, तो दोगुना एंजॉय किया जा सकता है। हालांकि, विदेश में ट्रिप पर जाने से पहले कई लोगों को बजट का संकट भी सताता है. अगर आप बजट में घूमना चाहते हैं, तो जानें उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां आप 1 लाख में ट्रिप कंप्लीट करके भारत लौट सकते हैं।
यह भी पढ़े :- सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये खूबसूरत जगह कर रही हैं आपका इंतजार Traveling
श्रीलंका (पूर्वी समुद्र की स्वामिनी, पूरब का मोती)
भारत के दक्षिण में स्थित इस देश को खूबसूरत नजारों और बेहतरीन संस्कृति के लिहाज से काफी पसंद किया जाता है। भारत से इस कोलंबो के लिए सीधी उड़ान मौजूद है, जो यहां महज तीन घंटे में आपको पहुंचा सकती है। वैसे अगर थोड़ा स्मार्ट होकर टिकट बुक कराई जाए, तो सस्ते में श्रीलंका पहुंचा जा सकता है। खास बात है कि यहां खाना पीना और रुकना काफी सस्ता है। family और friends के साथ यहां जाएं और खूबसूरत वादियों और हरियाली के बीचे यादगार लम्हों को संजोए।

Travel: foreign जाने का है शौक लेकिन बजट है कम तो मात्र एक लाख रुपए में कर सकते है इन देशों की ट्रिप
इंडोनेशिया
इस देश का जिक्र होने पर लोगों के दिमाग में सबसे पहले बाली का जिक्र आता है। कहते हैं कि अगर आप अपनी जेब का ध्यान रखते हैं, तो यहां चार दिन की ट्रिप को महज 80000 रुपये में पूरा किया जा सकता है। इस जगह पर जाकर समुद्र का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही यहां का फूड भी बहुत टेस्टी है। खास बात है कि यहां वीजा ऑन अराइवल का ऑप्शन भी है।

तुर्की (तुर्किए, Turkiye)
तुर्की का कल्चर और खाना यहां आने वाले यात्रियों को अपना फैन बना देता है। इस देश के बीच (समुद्र तट) पर आप खूब एंजॉय कर सकते हैं। तुर्की के लिए मुंबई या दिल्ली से फ्लाइट ली जा सकती है। हालांकि, अगर इस देश में घूमना है, तो एक लाख के अंदर सोलो ट्रिप ही की जा सकती है। दरअसल, यहां आने-जाने में किराए के लिए 50000 रुपये तक लग जाते हैं।

Travel: foreign जाने का है शौक लेकिन बजट है कम तो मात्र एक लाख रुपए में कर सकते है इन देशों की ट्रिप
हांगकांग
भारत से इस देश में पहुंचना काफी आसान है। जयपुर से आपको हांगकांग की फ्लाइट मिल जाएगी और इस जगह जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत भी नहीं होती है। कहते हैं कि यहां पहुंचने का एकतरफा किराया 20000 रुपये है। यहां कई फेमस टूरिस्ट प्लेसिस हैं, जिनमें हैप्पी वैली, चेंग सो द्वीप का नाम भी शामिल है। इस देश में आप 3 से 4 दिन की ट्रिप को करीब 90000 रुपये में पूरी कर सकते हैं।
