Sunday, March 26, 2023

Totake इस पेड़ की पूजा करने से आपकी आर्थिक परेशानी होगी दूर

Totake :- केले के पेड़ को धार्मिक शास्त्रों में पूजनीय स्थान दिया गया है और माना जाता है कि इसमें भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए गुरुवार के दिन विधि अनुसार केले के पेड़ की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के पेड़ की पूजा करने से आपकी आर्थिक परेशानी भी दूर हो सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में केले का पेड़ है तो दुख और दरिद्रता कभी पास नहीं आएगी। इसके अलावा केले के पेड़ का उपाय करना भी फायदेमंद साबित होगा।

केले के पेड़ का टोटका

केले के पेड़ की जड़ का उपाय Banana tree root remedy
ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने वाले व्यक्ति के परिवार को कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे घर में खुशियां आती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अगर आप अपने घर में धन-समृद्धि चाहते हैं तो केले के पेड़ की जड़ निकालकर चुपचाप अपने पास रख लें। इसके बाद जड़ को गंगाजल से धोकर पीला धागा बांधकर पवित्र कर लें और इसे अपने घर की तिजोरी या उस स्थान पर रख दें जहां धन रखा जाता है। ध्यान रहे यह उपाय गुरुवार के दिन ही करना चाहिए।

इसके अलावा गुरुवार के दिन स्नान आदि करें और पीले वस्त्र धारण करें। यदि पीले वस्त्र उपलब्ध न हों तो पीले रुमाल का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसके बाद जहां भी आपको केले का पेड़ दिखाई दे तो सिर या कंधे पर पीले रंग का रुमाल लेकर जाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि वहां जाते समय आपको कोई न रोके। अगर किसी के घर में केले का पेड़ है और आप वहां जाना चाहते हैं तो एक दिन पहले ही बता सकते हैं। पीले वस्त्रों के साथ आपको केले के पेड़ के पास जाना है और हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करनी है।

अस्वीकरण : यहां दी गई सभी जानकारी सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। बैतूल समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular