टार्क मोटर्स, भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी, ने अपना पहल एक्सपीरियंस जोन जयानगर, बैंगलोर में खोल दिया है। यह एक 3एस फैसलिटी है जो क्राटोस-आर बाइक के लिए सेल्स, सर्विस व सपोर्ट प्रदान करती है।
क्राटोस-आर देश की पहली बाइक है जिसे भारत में ही डिजाईन व डेवलप किया गया है। यह एक्सपीरियंस जोन 5वां ब्लाक, जयानगर में स्थित है और यह बैगलोर के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी। ग्राहक यहां क्राटोस-आर की पूरी जानकारी ले सकते हैं

Tork Motors Experience Zone
इस एक्सपीरियंस जोन में आप क्राटोस-आर को देख सकते है तथा इसके फीचर्स व प्रदर्शन को जानने के लिए टेस्ट राइड भी ले सकते हैं। टार्क मोटर्स के सीईओ, कपिल शेलके, ने कहा कि बैंगलोर उनके लिए महत्वपूर्ण बाजार है क्योकि यह बाइक्स वालों का शहर है। क्राटोस-आर एक प्रीमियम बाइक है जो स्ट्राइकिंग डिजाईन, दमदार पॉवरट्रेन तथा क्षमतावान चेसिस के साथ आती है। इसमें 4.0kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दी गयी है जो 9kW एक्सियल फ्लक्स को पॉवर प्रदान करता है, यह टार्क मोटर्स ने पेंटेंट कराया है।
Tork Motors Experience Zone
इसका मोटर 96% के एफिसिएंसी पर 38 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। यह बाइक तीन राइड मोड – ईको, सिटी व स्पोर्ट – साथ ही रिवर्स मोड फंक्शन प्रदान करता है। ईको मोड में, क्राटोस-आर 180 किमी का रेंज प्रदान करता है। क्राटोस-आर स्पोर्ट मोड में 105 किमी/घंटा की तो स्पीड पर पहुँच सकता है। क्राटोस-आर को इस साल के शुरुआत में कुछ अपडेट मिले थे जिसमें ब्लैक मोटर व बैटरी पैक, स्टाइलिश डेकल्स तथा फास्ट चार्जिंग पोर्ट शामिल है।

Tork Motors Experience Zone
क्राटोस-आर कुल पांच रंग विकल्प में उपलब्ध है। टार्क मोटर्स ने ईएमआई का विकल्प उपलब्ध कराने करने के लिए अग्रणी फाइनेंस कंपनियों से साझेदारी की है, इसकी ईएमआई 2,999 रुपये से शुरू होती है। इसे कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
टार्क मोटर्स, भविष्य में अपने बाइक रेंज का विस्तार करने वाली है। कंपनी अलग-अलग सेगमेंट की इलेक्ट्रिक बाइक्स जैसे बड़ी बैटरी वाली फूली फेयर्ड बाइक लाने वाली है। वहीं, कंपनी सिटी बाइक्स व कम्यूटर्स की रेंज को भी बढ़ाने वाली है। टार्क मोटर्स की क्राटोस-आर जब से लॉन्च हुई है तब से ग्राहकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसे इसके फीचर्स व प्रदर्शन के लिए विशषज्ञों व रिव्यू करने वालों ने भी खूब सराहा है। कंपनी यह गति ना सिर्फ बैंगलोर बल्कि अन्य शहरों में भी बनाये रखना चाहती है।