How To Make Ladoo: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये लड्डू जिससे होगा जोड़ों के दर्द का खात्मा, जाने बनाने की रेसिपी…… सर्दियों के मौसम में कई तरह की बीमारियां हमें जकड लेती है, जिसका असर हमारे स्वास्थय पर पड़ता है। सर्दियों में कई तरह के बदलाव शरीर में होते हैं। जोड़ों में दर्द, कमर दर्द और फ्लू जैसी स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती है। इन लड्डू को खाने से शारीरिक पेन खत्म हो जाएगा, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। सर्दियों में हर किसी को तिल खाना चाहिए। ये अंदर से आपको रोगों से लड़ने में मदद करती है। शऱीर में गर्माहट लाती है। इसे बनाना बेहद आसान है। तो आइए जानते है इसके कैसे बनाया जाता है।
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये लड्डू जिससे होगा जोड़ों के दर्द का खात्मा, जाने बनाने की रेसिपी……
यह भी पढ़े: ड्रिंक में ट्राई करें ये खास चीज जो आप की हेल्थ में लाएगी सुधार, जाने बनाने का तरीका……
तिल का लड्डू बनाने के लिए आवश्यक साम्रगी (Ingredients needed to make Til Ka Ladoo)

तिल- 2 कप (250 ग्राम)
गुड़- 1 कप (250 ग्राम)
काजू- 2 टेबल स्पून
शक्कर स्वादानुसार
बादाम- 2 टेबल स्पून
पानी हल्का गुनगुना
छोटी इलाइची – 7 से 8 (पिसी हुई)
घी – 2 छोटी चम्मच
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये लड्डू जिससे होगा जोड़ों के दर्द का खात्मा, जाने बनाने की रेसिपी……
तिल के लड्डू बनाने की आसान विधि (Easy method of making sesame laddoos)

आज हम आप के लिए सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रेसिपी लेकर आये है। साफ तिल को हल्के ब्राउन होने तक इसमें भून लीजिए। फिर इसे ठंडा होने के लिए प्लेट में निकालकर रख दें। भुने तिल से आधे तिल निकाल कर इन्हें हल्का सा कूट लीजिए। फिर कड़ाही में घी डालकर गर्म कीजिए।

फिर गुड़ डालकर इसे पिघला लीजिए। फिर आंच को बंद कर दीजिए।
यह भी पढ़े: पालक के गर्मागरम चीज़ी पॉकेट्स खाकर बन जायेगा दिन, जाने बनाने की रेसिपी…….
गुड़ जब ठंडा हो जाए तो इसमें तिल मिलाए। कटी हुई काजू और बादाम को भी मिक्स करें। फिर इलाइची पाउडर डाले और गोल-गोल लड्डू तैयार कर लें। अब आप के गरमागरम लड्डू तैयार है अब आप इसे ठन्डे होने के बाद खा सकते है।