Yellow Mustard Magic Trick :- पीली सरसों के चमत्कारी टोटके से कांटों भरा सफर होगा आसान, मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आजमाए ये उपाय। आर्थिक तंगी सेजूझ रहे व्यक्ति को जीवन कांटों भरा सफर लगता है। जीवन में सुख-समृद्धि, तरक्की, धनलाभ और अच्छी सेहत की कामना हर व्यक्ति करता है। इसके लिए व्यक्ति दिन-रात कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार मेहनत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता, जिसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे वक्त में कुछ प्राचीन ज्ञान व्यक्ति का मार्गदर्शन करते है। आइये जानते है पीली सरसों के टोटके के बारे में। जिससे बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा।
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में पीली सरसों काफी मददगार है। पीली सरसों के कुछ दाने को कपूर के साथ किसी चांदी की कटोरी में जलाएं, इससे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। सुबह पूजा करते वक्त गोबर के उपले पर थोड़े से पीले सरसों के दाने डालकर जलाना चाहिए। इसके बाद इसका धुआं पूरे घर में दिखाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
बुरी नजर दूर करने के लिए
बुरी नजर भी एक कारण है आर्थिक तंगी का । इसे दूर करने के लिए पीली सरसों के कुछ दाने घर के सभी कमरों में छिड़कें। बचेहुए कुछ दानेघर के चारों ओर
छिड़कें। इससे घर के नजर दोष खत्म होते हैं और आर्थिक समृद्धि होती है। ऐसा करने के बुरी नजर का दोष दूर हो जाता है।
यह भी पढ़े :- Supari Ke Upay : वास्तु शास्त्र के अनुसार सुपारी के अचूक और कारगर उपाय जानिए इसके लाभ
धन से जुड़ी समस्या का समाधान करने के लिए
गुरुवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर गंगाजल से शुद्ध कर पीली सरसों के कुछ दाने और कपूर को पीले कपड़े में बांधकर लटका दें। इस टोटके से धन से जुड़ी समस्या का समाधान होता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का घर के भीतर प्रवेश नहीं होता और जल्द ही धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
(डिस्क्लेमर : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। बैतूल समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।)