Friday, March 31, 2023

लोकप्रिय कलाकंद बनाने की विधि सबसे आसान तरीका जाने इस रेसिपी के साथ

How To Make Kalakand: कलाकंद भारत की बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाव होती है। कलाकंद को भारत के साथ साथ विदेशो में भी खूब पसंद किया जाता है। वैसे तो कलाकंद मिठाईयों की दुकानों में आसानी से मिल जाता है जब आपका मन कलाकंद खाने का करे तो इसे दूकान से न खरीद कर घर पर कलाकंद बनाएं। घर पर कलाकंद रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है तो आइए देखते है।

कलाकंद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients required for making kalakand)

Koderma Kalakand

दूध 2 लीटर
चीनी 1 कटोरी
देसी घी 2 बड़े चम्मच
सिरका या नींबू का रस 1 चम्मच
बादाम 6 से 7 बारीक कटे हुए
पिस्ता 6 से 7 दाने बारीक कटे हुए
इलायची पाउडर 1 छोटी चम्मच

कलाकंद बनाने की आसान विधि (easy method of making kalakand)

59424135

कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले छेना बनाएंगे। छेना बनाने के लिए 1 लीटर दूध को पतीले में डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें। जैसे ही गर्म होकर दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस को बंद कर दे और थोड़ा थोड़ा करके दूध में नींबू का रस डालते हुए चम्मच से चलाते रहे। कुछ ही समय में दूध अच्छे से फट जाएगा और छेना बनकर तैयार हो जाएगा। अब फटे हुए दूध से छेना को अलग करने के लिए एक सूती कपड़ा ले और छेना को उसमे डालकर दूध से अलग करके छेना को 3 से 4 बार पानी से अच्छे से धो लें ताकि इसमें से नींबू का खट्टापन निकल जाएं।

kalakand

फिर छेना को हाथो से मसल कर मैश कर लें। अब एक कड़ाई में 1 लीटर दूध डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। दूध को लगातार बड़े चम्मच से चलाते हुए आधा होने तक पकाएं। जब दूध अच्छे से पककर आधा हो जाए हो इसमें छेना को डालकर 9 से 10 मिनट के लिए पकने दें।

यह भी पढ़े: Bread Cutlet बनाए इस रेसिपी के साथ तो बच्चे भी छीन कर खाएंगे चाव के साथ

10 मिनट के बाद दूध अच्छे से पककर गाढ़ा हो जाएगा अब इसमें इलायची पाउडर और थोड़ी थोड़ी करके चीनी डालकर इस तवे तक पकने दे जब तक इसमें से दूध पूरी तरह सुखकर दानेदार न हो जाएं।

kalakand

कुछ समय पकने के बाद मिश्रण दानेदार हो जाएगा अब इसमें घी डालकर इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं। तय समय अनुसार गैस को बंद कर दें और जिस बर्तन में कलाकंद डालना है उसके अंदर अच्छे से घी लगाकर मिश्रण को उस बर्तन में डाल दें। फिर मिश्रण को बर्तन में अच्छे से सेट करके कते हुए बादाम पिस्ता डालकर मिश्रण के बर्तन को एक से दो बार हल्का सा हिलाए ताकि बादाम पिस्ता मिश्रण में अच्छे से चिपक जाएं। अब इसे ढक्कन से ढककर 5 घंटे ठंडा होने के लिए रख दें। जब कलाकंद ठंडा हो जाए तो अपने मनपसंद टुकड़ो में काटकर अपने परिवार में परोसिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular