Tata Curvv SUV स्पोर्टी लुक और बेहद तूफानी फीचर्स के साथ होंगी लॉन्च कीमत भी मात्र इतनी। ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) में दुनियाभर की वाहन कंपनियां अपने वाहनों से पर्दा हटा रही हैं। इस दौरान कई कारों को लॉन्च किया जा रहा है तो कुछ वाहनों को अनावरण किया जा रहा है। इन्हीं में से एक टाटा मोटर्स भी है जो अपने कई कारों से पर्दा हटा रही है। Tata Curvv को कंपनी पहले इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट के रूप में लाई थी। अब कंपनी ने इसे टर्बो-पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लाने का ऐलान किया है। इसे 2024 में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लाया जाएगा। यह अपनी तरह की पहली एसयूवी-कूप है। जो कंपनी के फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को दिखाती है।
टाटा की इस कार को जल्द ही बाजार में देखा जा सकता है। बता दें कि कंपनी इसे पहले भी एक बार मीडिया के सामने पेश कर चुकी है। हालांकि, अब टाटा कर्व को अधिक तैयारी के साथ ICE इंजन में पेश किया गया है। एक एसयूवी कूप होने के नाते कार का ओवरऑल डिजाइन काफी आकर्षक है। आइये जानते है।
Tata Curvv SUV स्पोर्टी लुक और बेहद तूफानी फीचर्स के साथ होंगी लॉन्च कीमत भी मात्र इतनी…

यह भी पढ़े :- 150 किमी रेंज वाली धांसू इलेक्ट्रिक बाइक ने तगड़े फीचर्स और डेसिंग लुक से लूटी मेहफिल,कीमत भी बस Ola स्कूटर जितनी
टाटा कर्व एसयूवी डिजाइन
इसमें एक नई दिखने वाली ग्रिल, स्लोपिंग स्टाइल वाला बूट और चौकोर व्हील आर्च हैं। इसकी शोल्डर लाइन काफी स्ट्रॉन्ग और मोटी बॉडी क्लैडिंग है। अंदर की तरफ, इसमें एक लेयर्ड डैशबोर्ड, मल्टीपल स्क्रीन और शार्प डिज़ाइन एलिमेंट्स हैं। Tata Curvv SUV को कंपनी ने कूप कॉन्सेप्ट के तौर पर बरकरार रखा है। लेकिन कार (टाटा कर्व) अभी भी एसयूवी कूप जैसी स्टाइल के साथ एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को स्पोर्ट करती है। पहियों के ऊपर बड़े मेहराब और सीधे कंधे इसे एक उचित SUV बनाते हैं। वहीं, पीछे से देखने पर स्पोर्टी डिजाइन का अहसास होता है।
Tata Curvv SUV स्पोर्टी लुक और बेहद तूफानी फीचर्स के साथ होंगी लॉन्च कीमत भी मात्र इतनी…

टाटा कर्व एसयूवी इंटीरियर
टाटा कर्व एसयूवी के इंटीरियर की बात करे तो इसके इंटीरियर इलेक्ट्रिक संस्करण के समान हैं, जिसमें मिनिमलिस्ट वाइब और ट्विन स्क्रीन है। स्लोपिंग रूफलाइन के बावजूद कार में जगह की कोई कमी नहीं है। वहीं, यह कार टाटा की प्रीमियम एसयूवी की लिस्ट में शामिल होगी। खास बात यह है कि इस कार को टाटा की मौजूदा फ्लैगशिप कार टाटा सफारी के ऊपर रखा जाएगा। स्लिम एलईडी लैंप चारों तरफ से ग्रिल से घिरे हैं। जबकि पीछे की तरफ इसकी उठी हुई स्लोपिंग रूफलाइन इसे एक स्पोर्टी SUV का फील देती है।
Tata Curvv SUV स्पोर्टी लुक और बेहद तूफानी फीचर्स के साथ होंगी लॉन्च कीमत भी मात्र इतनी…

यह भी पढ़े :- मारुती की नई एसयूवी Maruti Fronx हुई लॉन्च,लुक भी जबर्दस्त और खूबिया भी 1 से बढ़कर 1
टाटा कर्व एसयूवी इंजन और लॉन्चिंग
टाटा कर्व एसयूवी कार में एक नया टर्बो पेट्रोल दिया जाएगा। जो आने वाली एसयूवी कारों के लिए बेस का काम करेगा। जिसमें इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों वर्जन मौजूद होंगे। इसे 2024 में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लाया जाएगा। यह अपनी तरह की पहली एसयूवी-कूप है। जो कंपनी के फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को दिखाती है।