साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन बने दयावान, एक गरीब लड़की के पढाई का उठाएंगे खर्चा, हर तरफ हो रही चर्चा, देखे पूरी खबर। सेलिब्रिटीज के लिए अक्सर कहा जाता है कि उन्हें आम आदमी की तकलीफों से कोई वास्ता नहीं। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता। साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने एक जरूरतमंद को मदद पहुंचाकर यह साबित किया है। मदद भी ऐसी कि सुनकर दिल खुश हो जाए। अल्लू अर्जुन एक प्रतिभावान लड़की की पढ़ाई में मदद करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने लड़की की पढ़ाई और हॉस्टल का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। उनकी इस मदद की हर कोई तारीफ कर रहा है।
केरल की एक छात्रा की पढ़ाई के लिए अल्लू अर्जुन ने की मदद (Allu Arjun helped for the education of a girl student from Kerala)

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाले अल्लू अर्जुन ने एक होनहार छात्रा को मदद पहुंचाई है। छात्रा केरल से ताल्लुक रखती है। केरल में अलाप्पुझा के जिला कलेक्टर वीआर कृष्णा तेजा ने अपने फेसबुक पेज के जरिए अल्लू अर्जुन की ओर से मिली मदद की जानकारी दी है। 12वीं में अच्छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा आगे की पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रही थी। उसकी मुश्किलों का पता अल्लू को चला, तो वह मदद के लिए आगे आए।
4 साल के नर्सिंग कोर्स का खर्चा उठाएंगे अल्लू अर्जुन (Allu Arjun will bear the cost of 4 years nursing course)

अल्लू ने छात्रा की नर्सिंग की पढ़ाई के सभी खर्चों को पूरा करते हुए 4 साल के कोर्स को फंड करने का फैसला किया। कलेक्टर वीआर कृष्णा तेजा ने बताया है कि एक छात्रा पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद मांगने उनके पास आई थी। छात्रा ने 12वीं में 92 फीसदी अंक हासिल किए थे। पिता की कोविड से मौत हो जाने के बाद वह आर्थिक तंगी में थी।
ये भी पढ़े- Mouni Roy तेज कदमो के चलते हुई अचानक Oops Moment की शिकार, और फिर…
12वीं में अच्छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा आगे की पढ़ाई के लिए कर रही थी संघर्ष (Despite getting good marks in 12th, the girl student was struggling for further studies)

कलेक्टर ने कहा कि लड़की आशा के साथ आई थी और उसमें कुछ करने का विश्वास था। कलेक्टर ने बताया कि उन्होंने ‘वी आर फॉर एलेप्पी’ परियोजना के तहत लड़की की मदद करने का फैसला किया। लड़की नर्स बनना चाहती है। उसे एडमिशन दिलाने के लिए कई कॉलेजों में बात की। आखिरकार एक प्राइवेट कॉलेज में उसे एडमिशन मिल गया। बड़ी चुनौती पढ़ाई के लिए स्पॉन्सर ढूंढने की थी।
ये भी पढ़े- Kiara Advani ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रैस पहन दिखाया किलर बोल्ड लुक, फोटो देख फैंस हुए मदहोश
कलेक्टर ने अभिनेता अल्लू अर्जुन से मांगी थी मदद और उन्होंने फ़ौरन हां कर दी

कलेक्टर, आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अभिनेता अल्लू अर्जुन से मदद के लिए संपर्क किया। अल्लू फौरन तैयार हो गए। कलेक्टर ने बताया कि अल्लू एक के बजाए 4 साल की फीस और हॉस्टल समेत अन्य खर्चों को देने के लिए तैयार हो गए। वह खुद लड़की के एडमिशन के लिए पहुंचे थे। कलेक्टर ने कहा कि उन्हें यकीन है लड़की अच्छी पढ़ाई कर भविष्य में नर्स बनेगी और समाज की सेवा करेगी। कलेक्टर ने अभिनेता को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है।