सोना और चांदी धनतेरस से पहले हुआ सस्ता, यहाँ देखें सोना-चांदी के ताज़ा भाव

0
36
सोना और चांदी धनतेरस से पहले हुआ सस्ता, यहाँ देखें सोना-चांदी के ताज़ा भाव

धनतेरस से पहले सोने (Gold) और चांदी (silver) की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में खरीदारों के लिए सस्ते में बहुमूल्य धातुओं की खरीद करने का अच्छा मौका है। आज सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके के लिए है। आइये जानते हैं सोने और चांदी के ताज़ा भाव।

ये भी पढ़े – घर खरीद रहें हैं तो इन बातों का रखें ख़ास ध्यान, प्रॉपर्टी की कर लें अच्छे से जाँच ताकि भविष्य में पछताना न पड़े

सोने का भाव

मिली जानकारी के मुताबिक़ भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 56,400 रुपये है। बीते दिन 56,500 भाव था। इसका मतलब दाम में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 61,620 रुपये थी। जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

चांदी का भाव

chandi 1

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के मुताबिक़ सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी की गई। प्रति किलो चांदी के भाव में आज 700 रुपए की गिरावट देखी गई। आज चांदी प्रति किलो 77,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल तक चांदी 78,200 रुपए की दर से बेची गई थी। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से जरूर संपर्क करें।

ये भी पढ़े – ATM कार्ड पर फ्री में मिलता है 5 लाख तक का इंश्योरेंस, जानें कैसे कर सकते हैं क्लेम

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें। ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।