Thursday, October 5, 2023
HomeBetul News (बैतूल न्यूज़)श्रम दिवस के रूप में मनाया भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव, 50 साल...

श्रम दिवस के रूप में मनाया भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव, 50 साल से निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों का किया सम्मान

बैतूल समाचार: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण मजदूर संघ ने रविवार 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाया। भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश घोरसे व सचिव सागर गोल्हर ने बताया कि श्रम दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाबराव गायकवाड, भवन निर्माण के महामंत्री मीरचंद साहू कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाब राव गायकवाड़ ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सबसे पहले इंजीनियर माने जाते हैं। विश्वकर्मा जन्मोत्सव के दिन फैक्ट्री, कारखानो, संस्थानों, दुकानों में औजारों, मशीनों उपकरणों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि प्राचीन काल के सभी प्रसिद्ध नगरों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया। रावण की लंका, भगवान कृष्ण की द्वारिका सहित भगवान शंकर का त्रिशूल, यमराज का दंड व कई इमारतों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि श्रम का सम्मान हो, श्रम की पूजा हो, क्योंकि बिना मजदूर के ना देश चलता है ना सरकार, न कंपनी, ना परिवार चलता है।

श्रम दिवस के रूप में मनाया भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव, 50 साल से निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों का किया सम्मान

यह भी पढ़े:- डागा फाउंडेशन ने रिटायर कर्मचारियों को दिया राष्ट्र निर्माता सम्मान, भावुक हुए सेवानिवृत कर्मचारी, जैन दादावाड़ी में हुआ आयोजन

image 468

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उमेश घोरसे, सागर गोलर, मीडिया प्रभारी अंकित दोड़के, चांद शाह, मीरचंद साहू व अन्य पदाधिकारियों ने लगभग 50 वर्षों से भवन निर्माण का कार्य करने वाले बुजुर्ग श्रमिकों का सम्मान किया। श्रमिक श्यामराव कुरवाड़े, देवराम गावंडे, माणिकराव चढोकार, हंसराज घोरसे, सीताराम सातपुते को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। इन कार्यकर्ताओं ने भवन निर्माण का 50 वर्षों से अधिक कार्य किया। चांद शाह ने शासन की योजनाओं का लाभ सभी को समय पर मिले इसकी मांग की। मंच संचालन अन्नू कुएते ने किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी अध्यक्ष बीना बोरबन, निशांत मेश्राम, सुनील आजाद, ब्रह्मदेव गलफट, कृष्ण शनिचरे, राजेश पंडाग्रे, देवेंद्र धोटे, उमेश निहे, राजू कुएटे, पप्पू पोटफोड़े, सलमान शाह सहित भवन निर्माण मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES