Shanidev Jayanti 2024: इस दिन है शनिदेव जयंती, इन राशियों के लिए सावधानी बरतने का है समय

By charpesuraj4@gmail.com

Published on:

Follow Us

Shanidev Jayanti 2024: इस दिन है शनिदेव जयंती, इन राशियों के लिए सावधानी बरतने का है समय शनि जयंती इस साल 6 जून 2024 को है और इस दिन न्याय के देवता शनिदेव का जन्मदिन मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार शनि जयंती कुछ खास ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं मानी जा रही है। राहु और शनि के मिलने से द्वादश योग बन रहा है, साथ ही मंगल का मेष राशि में गोचर भी हो रहा है। इन सबका मिला जुला असर कुछ राशियों पर परेशानी खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

यह भी पढ़े- Aaj Ka Panchag: गुरुवार, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि, जानिए आज 30 मई 2024 का पंचांग

1. मेष राशि

मेष राशि वालों को इस दौरान किसी भी तरह का निवेश करने से बचना चाहिए। साथ ही पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतें। जमीन या गाड़ी आदि में निवेश का फैसला टाल दें। अगर आपका कोई ऑपरेशन होना है तो उसे भी टालना ही बेहतर है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

2. कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक कलह लेकर आ सकता है। सेहत के मामले में भी थोड़ी परेशानी रह सकती है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इस दौरान लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। मां की तबियत खराब रह सकती है।

3. सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस समय को टाल दें। शनि की ढैय्या के कारण कोई भी बड़ा फैसला ना लें। नौकरी में भी किसी तरह का परिवर्तन ना करें। दांपत्य जीवन में कलह रह सकती है। जीवनसाथी की तबियत खराब रह सकती है।

4. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। सेहत के मामले में भी थोड़ी परेशानी रह सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। तनाव से बचें।

5. मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक परेशानी लेकर आ सकता है। सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं उठ सकती हैं। जिस कारण सही फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।

यह भी पढ़े- Tulsi Upay: जेठ के महीने में करें ये तुलसी के उपाय, दूर होंगे आर्थिक संकट, बजरंगबली भी होंगे प्रसन्न

इन बातों का ध्यान रखें

यह वार्षिक राशिफल है। सटीक फल जानने के लिए जन्मपत्री का विश्लेषण आवश्यक है। उपाय के तौर पर शनि देव की पूजा करें। शनि चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा भी लाभदायक हो सकती है।

नोट: ज्योतिष संबंधी लेख किसी भी निश्चित भविष्यवाणी का दावा नहीं करते।