शादी से पहले एक बार जरूर घूमें India की ये खास जगहें, बैचलर ट्रिप के लिए सबसे बेस्ट torist spot.अकेले या दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप्स पर जाना ज़िंदगी में एक यादगार लम्हा तो ज़रूर होता है ,यह हर कसी का सपना होता है की भले अकेले या दोस्तों के साथ कम से कम एक बार तो ज़िन्दगी में बैचलर ट्रिप पे जाने का मौका मिले वरना शादी और नौकरी के बाद तो सब पीछे छूट जाता है। एक बैचलर ट्रिप कुछ पालो के लिए ही सही पर ज़िन्दगी की साड़ी टेंशन और स्ट्रेस को खत्म करने में मदद करता है ,परन्तु एक स्ट्रेस तो रहता ही है की हमारे ट्रिप की destination क्या होगी। Destination एक बहुत बड़ा रोल निभाता है जैसे कि कहा जाना है ,कित्ते पैसे लग जाएंगे कैसे जाएंगे आदि। आज इन सभी सवालों का जवाब आपको मिल जाएगा।
गोकर्ण(कर्नाटक)

दक्षिण भारत में कई ऐसी जगह है जो काफ़ी खूबसूरत है उनमें से एक गोकर्ण भी है। गोकर्ण कर्नाटक में एक छोटा शहर है जोकि प्राचीन मंदिरों और लुभावने दृश्यों की वजह से काफी प्रचलित भी है पिछले कई वर्षों से ये जगह युवाओं के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय रही है.गोकर्ण बीच दोस्तों के साथ घूमने के लिए एकदम बेस्ट है, यहां आप सब मस्ती करते हुए कुछ अच्छा टाइम बिता सकते हैं।
स्पीति घाटी ( हिमाचल प्रदेश)

स्पीति घाटी भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित एक ठंडा क्षेत्र है। घाटी की खूबसूरती आंखों को बेहद सुकून पहुंचाती है, यहां की प्राचीन झीलें, दर्रा और नीला आसमान लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं। चंद्रताल झील लाहौल और स्पीति जिले के लाहौल क्षेत्र में समुद्र टापू पठार पर स्थित है और चंद्र नदी का स्रोत है. जिन भी लोगो के अंदर एडवेंचर की चाह होती ह उनके लिए यहाँ जगह काफी अच्छी मानी जाती है।
शादी से पहले एक बार जरूर घूमें India की ये खास जगहें, बैचलर ट्रिप के लिए सबसे बेस्ट torist spot
खजुराहो (मध्य प्रदेश)

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर खजुराहो भारत के मध्य प्रदेश में स्थित बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है.यहाँ के प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर पत्थरों पर बहुत खूबसूरती के साथ उकेरी गई विभिन्न कामक्रीडाओं के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यदि आपको मंदिरों और धार्मिक स्थलों में दिल चस्पी है तो यह आप लिए एकदम सही जगह है। यहाँ पर मंदिरो के अलावा रनेह जलप्रपात, पांडव गुफाएं और फॉल्स और पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क जैसे घूमने लायक जगह भी हैं।
सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पांडिचेरी

पांडिचेरी भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। डिचेरी अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यात्रा के दौरान पर्यटक यहां कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं और समुद्र तट के किनारे समय बिता सकते हैं। पर्यटक यहां कराईकल बीच और पैराडाइज बीच पर कई वॉटरस्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं, जिनमें कयाकिंग, जेट स्कीइंग, कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग और बैकवाटर बोटिंग के नाम शामिल हैं।