लोन रिकवरी के लिए SBI की नई पहल! समय पर EMI नहीं भरने वालो के घर जाकर करेगी यह काम

By dipu1997123456@gmail.com

Published on:

Follow Us
लोन रिकवरी के लिए SBI की नई पहल! समय पर EMI नहीं भरने वालो के घर जाकर करेगी यह काम

लोन रिकवरी के लिए SBI की नई पहल! समय पर EMI नहीं भरने वालो के घर जाकर करेगी यह काम। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और कभी-कभी लोन की EMI समय पर जमा नहीं कर पाते हैं, तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI ऐसे ग्राहकों के लिए एक अनोखी पहल शुरू करने जा रहा है, जो लोन की EMI समय पर जमा नहीं करते। अब समय से पहले EMI जमा करने के लिए ये बैंक अपने ग्राहकों के घर चॉकलेट भेजने वाला है।

ये भी पढ़े- SBI Personal Loan: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से मिनटों में मिलेगा अब पर्सनल लोन, जाने पात्रता से लेकर आवेदन तक पूरी जानकारी

बिना बताए घर पहुंचेंगे बैंककर्मी

SBI का कहना है कि, “जो ग्राहक लोन की EMI समय पर जमा नहीं करते या फिर लोन चुकाने में आनाकानी की सोच रहे होते हैं, वो अक्सर बैंक के फोन कॉल का जवाब नहीं देते। इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि उनके घर जाकर उनसे बात की जाए।” बैंक ने बताया कि रिटेल लोन की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद से कई ग्राहक समय पर EMI नहीं चुका रहे हैं। लोन की वसूली को समय पर सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

फिनटेक कंपनियों की मदद से चॉकलेट और रिमाइंडर

SBI किसी बाहरी कंपनी की मदद से ये काम करवाएगा। दरअसल, बैंक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने वाली दो फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। ये कंपनियां उन ग्राहकों की पहचान करेंगी जिनके EMI में देरी होने की आशंका है। इसके बाद फिनटेक कंपनियों के प्रतिनिधि ऐसे ग्राहकों के घर जाएंगे। वे अपने साथ उनके लिए चॉकलेट का पैकेट भी ले जाएंगे और साथ ही आने वाली EMI के बारे में भी याद दिलाएंगे।

ये भी पढ़े- ये बैंक दे रहे है 1 साल की FD (Fixed Deposit) पर सबसे ज्यादा ब्याज, यहाँ देखे लिस्ट

पायलट प्रोजेक्ट हुआ सफल, अब पूरे देश में होगा लागू

गौर करने वाली बात ये है कि SBI ने इस पहल को आधिकारिक रूप से शुरू करने से 15 दिन पहले ही इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया था। इस दौरान मिले सकारात्मक नतीजों के बाद अब बैंक ने इसे पूरे देश में लागू करने का फैसला किया है।

जून 2023 में बैंक का रिटेल लोन 16% से ज्यादा बढ़ा

बैंक ने बताया कि जून 2023 तिमाही में उनके रिटेल लोन में 16.46% से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान ये लोन 12,04,279 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ये राशि 10,34,111 करोड़ रुपये थी। रिटेल लोन बैंक के लिए सबसे बड़ी संपत्ति बन गया है। बैंक की कुल संपत्ति 13.9% की सालाना दर से बढ़कर 33,03,731 करोड़ रुपये हो गई है।

EMI याद दिलाने का नया तरीका

SBI के जोख, अनुपालन और स्ट्रेस्ड एसेट्स के प्रभारी प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, “हम दो फिनटेक कंपनियों की मदद से अपने रिटेल ग्राहकों को EMI के बारे में याद दिलाने का एक नया तरीका शुरू कर रहे हैं।