सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 6 साल बाद फिर दिखी विलुप्तप्राय भारतीय स्कीमर चिड़िया

By ankushbaraskar07@gmail.com

Published on:

Follow Us
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 6 साल बाद फिर दिखी विलुप्तप्राय भारतीय स्कीमर चिड़िया

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में विलुप्त हो चुकी मानी जा रही भारतीय स्कीमर चिड़िया (Indian Skimmer Bird) को 6 साल बाद एक बार फिर देखा गया है। इन दिनों सतपुड़ा के जंगल में भारतीय स्कीमर चिड़िया, जो एक विलुप्तप्राय प्रजाति है, नज़र आ रही है। यह वन प्रेमियों के लिए खुशी की बात है।

यह भी पढ़िए:- भोजशाला के सर्वे का 57 वा दिन, मिले विशाल पत्थर के अवशेष, हिंदू पक्ष ने किया बड़ा दावा

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है और इस रिजर्व का कुछ हिस्सा तवा डैम के बैक वाटर कैचमेंट का हिस्सा है। गर्मियों के मौसम में, अधिकांश जल क्षेत्रों में पानी का स्तर कम हो जाता है और ऊपरी हिस्सों में मछलियाँ दिखाई देने लगती हैं। भारतीय स्कीमर चिड़िया भोजन की तलाश में यहाँ आया करती थीं। लेकिन पिछले 6 सालों से ये चिड़िया सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में नहीं आ रहीं थीं।

यह भी पढ़िए :- एक ऐसी भी जगह जहाँ एक भी नहीं है सांप ! डॉग भी ले जाने की नहीं है अनुमति

यह प्रबंधन के लिए भी चिंता का विषय था, क्योंकि गर्मियों के मौसम में ज्यादातर प्रकृति प्रेमी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पक्षी देखने आते हैं और गर्मियों में भारतीय स्कीमर उनकी पहली पसंद होती थी। लेकिन 6 साल के अंतराल के बाद ये चिड़ियाँ सतपुड़ा में देखी जा रही हैं जो प्रबंधन और प्रकृति प्रेमियों के लिए खुशी की बात है।