Sunday, March 26, 2023

सहजन की फायदेमंद खेती, कितना होगा लाभ ?

Sahajan Ki Kheti :- अगर आप घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतर मौका है। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप चाहें तो 10 साल तक कमा सकते हैं। अगर आप अपनी नौकरी छोड़कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतर मौका है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप एक ऐसा बिजनेस आइडिया शुरू करें जिसकी डिमांड हमेशा बनी रहे। आज के समय में लोग नौकरी छोड़कर कृषि के प्रति अधिक झुकाव दिखा रहे हैं। क्योंकि लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं।

इसके अलावा कई सेलेब्रिटी भी हैं जो इसमें निवेश कर रहे हैं। बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के अलावा नकदी फसलें उगाकर अच्छी आमदनी भी की जा सकती है।

सहजन की खेती

आजकल सहजन की खेती पर लोगों का ध्यान तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें कई लाभकारी गुण होते हैं और दूसरा इसकी खेती आसानी से की जा सकती है। इस खेती को शुरू करके आप 6 लाख यानी 50 हजार रुपये मासिक तक कमा सकते हैं।

सहजन की खेती

ऐसे शुरू करें खेती, इसके लिए आपको ज्यादा जमीन के टुकड़े की जरूरत नहीं है। इसकी खेती के 10 महीने बाद किसान एक एकड़ में एक लाख रुपए कमा सकता है। सहजन एक औषधीय पौधा है। कम लागत वाली इस फसल की खासियत यह है कि एक बार बोने के बाद चार साल तक इसे बोना नहीं पड़ता।

सहजन की खेती
सहजन एक औषधीय पौधा भी है। ऐसे पौधों की खेती से इसकी मार्केटिंग और निर्यात भी आसान हो गया है । न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अच्छी तरह से उगाई जाने वाली औषधीय फसलों की बहुत मांग है।

सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्टिक भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम मोरिंगा ओलीफेरा है। इसकी खेती में बहुत अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है और कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। सहजन की खेती बहुत आसान है और अगर आप इसे बड़े पैमाने पर नहीं करना चाहते हैं तो आप इसे अपनी सामान्य फसल के साथ भी कर सकते हैं। यह गर्म क्षेत्रों में आसानी से पनपता है। इसमें ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती है। ठंडे क्षेत्रों में इसकी खेती बहुत लाभदायक नहीं है, क्योंकि इसके फूल को खिलने के लिए 25 से 30 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है।

सहजन की खेती व्यवसाय
यह सूखी दोमट या दोमट मिट्टी में अच्छी तरह से उगता है। पहले साल के बाद साल में दो बार और आम तौर पर एक पेड़ 10 साल तक अच्छी उपज देता है। इसकी मुख्य किस्में कोयंबटूर 2, रोहित 1, पीकेएम 1 और पीकेएम 2 हैं। सहजन का लगभग हर हिस्सा खाने योग्य होता है। आप इसकी पत्तियों को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। सहजन के पत्ते, फूल और फल सभी बहुत ही पौष्टिक होते हैं। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है।

सहजन का लगभग हर भाग खाने योग्य होता है। आप इसकी पत्तियों को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। सहजन के पत्ते, फूल और फल सभी बहुत ही पौष्टिक होते हैं। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है। कहा जाता है कि सहजन के सेवन से 300 से ज्यादा बीमारियों से बचा जा सकता है। सहजन में 92 विटामिन, 46 एंटी-ऑक्सीडेंट, 36 दर्द निवारक और 18 प्रकार के अमीनो एसिड होते हैं।

सहजन की खेती से आप कितना लाभ कमाओगे
एक एकड़ में करीब 1200 पौधे लगाए जा सकते हैं। सहजन की खेती के व्यवसाय को एक एकड़ में लगाने में लगभग 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आएगा। सहजन के पत्ते बेचकर आप सालाना 60 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। वहीं ड्रमस्टिक का उत्पादन कर आप सालाना 1 लाख रुपये से ज्यादा कमा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular