Thursday, October 5, 2023
Homeउन्नत खेतीसफ़ेद बैगन की खेती कर मालामाल होंगे किसान, सिर्फ 90 दिनों में...

सफ़ेद बैगन की खेती कर मालामाल होंगे किसान, सिर्फ 90 दिनों में शुरू होने लगेगी तगड़ी कमाई, जाने खेती का सरल तरीका

Cultivation of White Brinjal: सफ़ेद बैगन की खेती कर मालामाल होंगे किसान, सिर्फ 90 दिनों में शुरू होने लगेगी तगड़ी कमाई, जाने खेती का सरल तरीका. बैगन भारत की हर घर की रसोई में पाया जाने वाली सब्जियों में से एक है। बैगन का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में 2 तरीके के बैगन आते हैं एक हरे रंग का और दूसरा काले रंग का लेकिन आपको जानकरी के लिए बता दे की बैगन की बहुत सी किस्मे होती है। उन्ही किस्मो में से एक सफ़ेद रंग का भी बैगन होता है। यह बैगन पूरी तरह से सफ़ेद होता है अजबकी इसका डंठल हरा होता है। इन दिनों बाजार में यह काफी डिमांड में है। आइये जानते है सफ़ेद बैगन की खेती के बारे में जानकारी।

साल भर की जा सकती है सफेद बैंगन की खेती

image 1177

आपको जानकरी केलिए बता दे की सफेद बैंगन की खेती साल में किसी भी मौसम में की आसानी से की जा सकती है। यह ऐसी खेती है, जो किसानो को लंबे समय तक उतपादन देती है जिससे उनकी कमाई में वृद्धि होती है। सफ़ेद बैगन की खेती करके कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते है।सफ़ेद बैगन एक ऐसी सब्जी है जिसे पूरे वर्ष उगाया जा सकता है। इसलिए बैंगन की खेती किसी मौसम मे बड़े आसानी से की जा सकती है।

यह भी पढ़े: मिडिल क्लास फैमिली के दिलों की धड़कन बनी Maruti Suzuki की यह मिनी SUV, कम कीमत में दे रही लक्ज़री कार का मजा, जाने…

सफेद बैंगन की खेती के लिए सबसे उपयुक्त समय

image 1176

वैसे तो सफ़ेद बैगन की खेती साल भर की जाती है लेकिन इसके बेहतरीन उत्पादन के लिए सबसे बेहतर समय फरवरी और मार्च का होता है। इसकी बुआई फरवरी अंत से लेकर शुरू मार्च तक की जाती है। अगर फरवरी- मार्च में बुवाई की जाती है तो जून-जुलाई के महीने में ये बैंगन पूरी तरह तैयार हो जाते हैं। इस समय बाजार में सब्जियों की कमी के कारण यह काफी महंगा बिकता है,जिन्हें बाजारों में बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

सफ़ेद बैगन की खेती कर मालामाल होंगे किसान, सिर्फ 90 दिनों में शुरू होने लगेगी तगड़ी कमाई, जाने खेती का सरल तरीका

सफेद बैंगन की खेती करने का आसान तरीका

आपकी जानकारी के लिए बताते है सफेद बैंगन की बुआई करने के लिए सबसे पहले क्यारी बनाना होगा। ये क्यारी कम से कम 1 से 1.5 मीटर लम्बी और 3 मीटर चौड़ी होना चाहिए। इसके बाद मिट्टी को भुरभुरा क्र देना चाहिए। इसके बाद किसान भाई हर क्यारी 200-250 ग्राम डीएपी डालकर जमीन को समतल कर लेना चाहिए। डीएपी डालने के बाद किसान भाई सफेद बैंगन के बीजों की एक लाइन खींचकर उसमें बुआई कर सकते हैं। बीजों की बुआई के बाद भुरभुरी मिट्टी से बीजों को ढक देना चाहिए। इतना करने के बाद जूट की बोरियों से या किसी लम्बे कपड़े से नर्सरी की जमीन को ढक देना चाहिए कुछ दिनों बाद इससे पौधे निकल आएंगे। बैंगन के खेत की 2 बार 15 दिनों के अन्तराल पर कुदाल की सहायता से गुड़ाई कर देनी चाहिए। सफ़ेद बैगन की खेती के लिए किस तरीके से सिचाई करना चाहिए।

यह भी पढ़े: 55 से 60 दिनों में किसानों को मालामाल कर देगी गांठ गोभी की खेती, एक एकड़ में होगा 100 क्विंटल तक उत्पादन, जाने तरीका

सफेद बैंगन की खेती के लिए हल्की सिंचाई कर देना चाहिये

image 1178

आपको बतादे सफ़ेद बैगन की खेती में ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। सफेद बैंगन की बुवाई के तुरंत बाद फसल में हल्की सिंचाई कर देना चाहिये। इसमें खाद के रूप में जैविक खाद या जीवामृत का प्रयोग करना चाहिए। फसल को कीट और बीमारियों के खतरे से बचाने के लिये नीम से बने जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल जरूर कर लेना चाहिए।

सफेद बैंगन की खेती 70-90 दिनों में देती है उत्पादन

बैंगन की फसल को पूर तरह तैयार होने के लिए 70-90 दिनों का समय लगता है। बैगन के पौधों को सहारे की जरूरत होती है, क्योंकि अगर कभी बारिश हो जाती है, तो पौधों के गिरने की सम्भावना रहती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए बैंगन के पौधों को बांस के बम्बू का सहारे के लिए प्रयोग करना चाहिए। सफ़ेद बैगन में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है आइये जानते इसके बारे में जानकारी।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है सफेद बैंगन

image 1179

आपकी जानकारी के लिए बतादे सफेद बैंगन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैसे पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन-B आदि ये खूबियाँ इसे और भी ख़ास बना देती हैं। सफेद बैंगन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है। नियमित रूप से सफेद बैंगन को आहार में शामिल करने से कई समस्याओ जैसे:- गैस, एसिडिटी और कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है केले का पत्ता, आंतो के सूजन को करता है दूर, जाने इसके सेवन से होने वाले लाभ

एक हेक्टेयर में सफेद बैंगन की खेती से कितना कमा सकते मुनाफा

अगर आप भी सफ़ेद बैगन की खेती करते है तो आप इससे अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकते है। एक हेक्टेयर बैंगन की खेती में पहली हार्वेस्टिंग तक ही आपका करीब 2 लाख रुपये तक खर्च हो जाएगा। वहीं पूरे साल रख-रखाव करने में और 2 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। पूरे साल में बैंगन की खेती में आपको करीब 4 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं साल भर में एक हेक्टेयर से 100 टन तक बैंगन मिलेगा, जिसका साल भर अलग-अलग मांग के हिसाब से अलग-अलग दाम मिलेगा। अगर आपको मंडी में औसत भाव 10 रुपये भी मिलता है तो आपको बैंगन की फसल से कम से कम 10 लाख रुपये की कमाई होगी। आप भी सफ़ेद बैगन की खेती करके लाखो रुपये की तगड़ी कमाई कर सकते है।

RELATED ARTICLES