T20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा को मिलेगा आराम! कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? जाने

By dipu199712345@gmail.com

Published on:

Follow Us
T20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा को मिलेगा आराम! कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? जाने

T20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा को मिलेगा आराम! कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? जाने। इन दिनों खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम को नया कप्तान मिल सकता है। रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी से मुक्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़े- छक्के मारने के मामले में क्रिस गेल के आगे निकले रोहित शर्मा! 6 टीमों के खिलाफ जड़ चुके है इतने छक्के

भारतीय टीम फिलहाल रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है। रोहित शर्मा ही भारत की तीनों फॉर्मेटों में अगुवाई कर रहे हैं। मगर इस बीच सभी के मन में एक सवाल उठता है कि रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया का कप्तान कौन बनेगा? अब इस सवाल का जवाब देते हुए एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़े – T20 World Cup 2024: अमेरिका को रौंदकर इंग्लैंड ने की कटाई सेमीफाइनल टिकट! जॉस बटलर ने जड़े 5 गेंदों पर 5 छक्के

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारत का कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन एक बात लगभग तय है कि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे। ऐसे में टीम की कमान किसी युवा खिलाड़ी को ही सौंपी जा सकती है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी करते हैं। हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव भी टी20 इंटरनेशनल में भारत की कमान संभाल चुके हैं। ऐसे में इस बार बारी शुभमन गिल की आ सकती है।