Thursday, October 5, 2023
HomeBollywoodRocky और Rani की प्रेम कहानी ने बॉलीवुड इंड्रेस्ट्री में मचायी तभाई

Rocky और Rani की प्रेम कहानी ने बॉलीवुड इंड्रेस्ट्री में मचायी तभाई

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) लंबे वक्त बाद अपने निर्देशन में बनी मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लेकर सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचने वाले हैं। ये मूवी 28 जुलाई के दिन रिलीज हो रही है। इससे पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां कई सितारों ने हिस्सा लिया। इस मूवी को देखने के बाद अब इंडस्ट्री के एक शख्स ने मूवी का पहला रिव्यू फैंस के साथ शेयर किया है।

अभिषेक बच्चन ने किया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला रिव्यू
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आखिर कैसी मूवी है। इसका सबसे पहला जवाब अभिषेक बच्चन की पोस्ट से मिला है। फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन बीते दिन अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन के साथ इस मूवी की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद अभिषेक बच्चन ने अपने दोस्त करण जौहर और आलिया भट्ट-रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

download 53

अभिषेक बच्चन ने बताया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को फैमिली एंटरटेनर
‘गुरू’ स्टार ने लिखा, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बहुत मजेदार मूवी है। बिल्कुल फैमिली एंटरटेनर मूवी। अपने भाई करण जौहर पर बहुत गर्व है। वो वापस उस काम को कर रहे हैं जिसमें वो बेस्ट हैं। फैमिली एंटरटेनमेंट… जाइए जरूर जाइए इस शुक्रवार अपनी फैमिली के साथ और देखिए। पूरी कास्ट काफी बेहतरीन है। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन को बाकी सभी कास्ट और क्रू को बधाई हो।’ अभिषेक बच्चन की ये पोस्टर आप यहां देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES