रहती है इसकी मार्किट में हमेशा डिमांड, किसान इसकी खेती कर कमा सकते है लाखों का मुनाफा, जाने खेती से जुड़ी जानकारिया

By सचिन

Published on:

Follow Us
रहती है इसकी मार्किट में हमेशा डिमांड, किसान इसकी खेती कर कमा सकते है लाखों का मुनाफा, जाने खेती से जुड़ी जानकारिया

इलायची की खेती के बारे में आप भी जानते होंगे। जिसे कई अलग-अलग चीजों में इस्तेमाल किया जाता है. मुख्य रूप से यह भोजन, कन्फेक्शनरी, पेय पदार्थ आदि बनाने और मिठाइयों में अच्छी सुगंध के लिए काम में लायी जाती है। इसके अलावा इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते है। यही कारण है कि भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इसकी काफी ज्यादा डिमांड होती है। वहीं इसकी बिक्री भी ऊंचे दामों में होती है। इसकी खेती से किसान काफी ज्यादा मुनाफा कमा सकता

है।

इलाइची की खेती में जलवायु

image 2730

यह भी पढ़े –CM मोहन यादव के पास रहेंगे टॉप विभाग, बन रही है यह सभांवना

इलायची की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी होती है। लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है। इलायची के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होना जरुरी होता है। रेतीली मिट्टी पर इलायची की खेती नहीं करनी चाहिए। इससे फसल में पैदावार कम होती है। इसके अलावा इलायची की खेती के लिए 10 से 35 डिग्री का तापमान ठीक रहता है।

पौधे लगाने के लिए मौसम

image 2728

इलायची की खेती शुरू करने के लिए बारिश का मौसम सबसे ज्यादा बेहतर रहता है। जुलाई माह में आप खेत में इलायची के पौधे लगा सकते है। इस समय बारिश होने की वजह से सिंचाई की जरूरत कम रहती है। इसके पौधों को हमेशा छाया में ही लगाना बेहतर होता है। तेज धूप गर्मी के कारण इसकी पैदावार पर बुरा असर होता है। इलायची के पौधे का तना 1 से 2 मीटर तक लंबा रहता है इसके पौधों के बीच एक से 2 फीट की दुरी होना जरूरी होता है।

इलायची की कीमत

image 2729

यह भी पढ़े –नए वर्ष के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां, दर्शन के लिए की जा रही है विशेष व्यवस्थाएं

इलायची के पौधे को तैयार होने में 3-4 साल का लम्बा समय लगता है। प्रति हैक्टेयर 135 से 150 किलोग्राम तक इलायची की पैदावार की जाती है। इसकी कटाई के बाद कई दिनों तक धूप में सुखाया जाता है. 18 से 24 घंटे गर्म तापमान पर सुखाने के बाद इसे हाथ, कॉयर मैट या तार की जाली से रगड़ा जाता है। फिर उन्हें आकार और रंग के अनुसार छांट लिया जाता है। मार्केट में इलायची की बिक्री 1100 से 2000 रुपये प्रति किलोग्राम में होती है। इस तरह आप इसकी खेती से अच्छी खासी कमाई कर सकते है।