रेडमी की तरफ से 14 अगस्त के दिन Redmi K60 Ultra स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसे सेल पर भी उपलब्ध करा दिया गया था। पर इसने आते ही तहलका मचा डाली। कंपनी ने जानकारी दी कि सिर्फ 5 मिनट में ही K60 Ultra की 220000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। यह 2023 में JD .com/ Tmall पर 4,000 युआन प्राइज सेगमेंट में फोन की बिक्री का एक नया रिकॉर्ड है।

Redmi K60 Ultra बिक्री का रिकॉर्ड
बता दें कि Xiaomi ग्रुप के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग (Lu Weibing) ने Weibo पर Redmi K60 Ultra के बिक्री के रिकॉर्ड को लेकर जश्न मनाया। हमसे लड़ने की किसमें हिम्मत है। केवल 5 मिनट में 220,000 यूनिट्स बिक गईं! इस हिसाब से देखा जाए तो हर सेकेंड करीब 733 यूनिट्स की बिक्री हुई या हर मिनट 44000 यूनिट्स की बिक्री हुई। Redmi K60 Ultra स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 2,599 युआन (करीब 30 हजार रुपये) से शुरू होता है।
Redmi K60 Ultra Specification
कंपनी ने Redmi K60 Ultra स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का सेंटर्ड पंच-होल OLED डिस्प्ले मिलता है। यह डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ है। Redmi K60 Ultra स्मार्टफोन कंपनी का फ्लैगशिप फोन है। इसमें डाइमेंशन 9200+ चिपसेट मिलता है।

इसे भी पढ़ें- lappu सा सचिन बोलने वाली महिला के ऊपर सीमा हैदर ने किया मानहनी का केस, वकील ने किया खुलासा
Redmi K60 Ultra Camera and Battery
कंपनी ने इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony IMX800 सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड यूनिट और 2MP मैक्रो स्नैपर शामिल है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। कहा जा रहा है कि Xiaomi वैश्विक बाजार के लिए Redmi K60 Ultra को Xiaomi 13T Pro के रूप में रीब्रांड कर सकता है।