घर बनाने वाले जल्दी से निपटा ले काम, साल के शुरुवाती दिनों से ही सरिया-सीमेंट के दामों ने पकड़ी रफ़्तार, अगर आप भी अपने सपनों का घर बनवा रहें है तो जल्दी करें। अनुमान है कि बिल्डिंग मटेरियल की कीमतों में उछाल आने वाला है और इसका सबसे ज्यादा असर सरिये की कीमतों में दिखने वाला है। साल के शुरुआती महीने से ही इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसलिए, सरिये से जुड़े कामों को जल्द निपटा लें।
सरिये की कीमतों में लगतार बढ़ोतरी देखी जा रही है और इसकी रफ्तार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कीमतों में रफ्तार हाल-फिलहाल में थमने वाली नहीं है। दिसंबर की तुलना में जनवरी के शुरुआती दिनों में ही काफी अंतर दिखने लगा है।
2022 के मुकाबले 2023 के शुरुवाती दिनों में सरिये के दामों में तेजी
4 दिसंबर 2022 ,को दिल्ली में सरिये की कीमत 51,400 रुपये/टन थी, जो जनवरी 2023 के शुरुवाती सप्ताह में बढ़कर 55,100 रुपये/ टन तक बढ़ गई है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे बाकी कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक सरिया की कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।जनवरी के शुरुवाती सप्ताह से दाम स्थिर है। किन्तु अगर आप आने वाले दिनों में दाम कम होने की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसे कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े:- Hardik Pandya में भारतीय क्रिकेट टीम के परमानेंट कप्तान बनने की मची चुल, टीम में जोश भरते आये नजर
जानिए सीमेंट के नए ताजे दाम
घर बनाने में इस्तेमाल आने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक सीमेंट की कीमत में भी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। अगर आप आने वाले दिनों में दाम कम होने की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसे कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। आईये देखिये अलग-अलग ब्रांड के सीमेंट के नए ताजे भाव…….
Cement Brand | Grade of Cement | Price (Rs.) |
Ultratech Cement | 43 Grade OPC | Rs. 330 |
Ambuja Cement | 43 Grade OPC | Rs. 330 |
ACC Cement | 43 Grade OPC | Rs. 326 |
Birla Cement | 43 Grade OPC | Rs. 290 |
JK Lakshmi Cement | 43 Grade OPC | Rs. 320 |
Dalmia Cement | 43 Grade OPC | Rs. 385 |
Jaypee Cement | 43 Grade OPC | Rs. 360 |
Shree Cement | 43 Grade OPC | Rs. 395 |
Banger Cement | 43 Grade OPC | Rs. 335 |
Coromandel Cement | 43 Grade OPC | Rs. 370 |
Priya Cement | 43 Grade OPC | Rs. 305 |
Ramco Cement | 43 Grade OPC | Rs. 405 |
Sanghi Cement | 43 Grade OPC | Rs. 270 |
Hathi Cement | 43 Grade OPC | Rs. 432 |
जानिए अपने शहर के सरिया के नए ताजे भाव
वर्तमान समय में लगभग सभी राज्यों में सरिये की कीमतों का भाव चढ़ना शुरू हो चुका है। ये सभी कीमतें 12mm टीएमटी सरिये की है और वास्तविक कीमत में बदलाव आ सकते हैं।
- कानपुर- 58000 रुपये/टन
- गाजियाबाद- 54900 रुपये/टन
- रायपुर- 51600 रुपये/टन
- रायगढ़- 51200 रुपये/टन
- मुजफ्फरनगर- 54000 रुपये/टन
- भावनगर- 55300 रुपये/टन
- दुर्गापुर- 50000 रुपये/टन
- कोलकाता- 50000 रुपये/टन
- गोवा- 54500 रुपये/टन
- इंदौर- 55000 रुपये/टन
- जालना-56500 रुपये/टन
- मुंबई-56500 रुपये/टन
- जयपुर-55200 रुपये/टन
- हैदराबाद- 53500 रुपये/टन
- दिल्ली- 55100 रुपये/टन
- राउरकेला- 52200 रुपये/टन
- चेन्नई- 53000 रुपये/टन
- नागपुर- 52800 रुपये/टन