Thursday, March 23, 2023

Ratanjot leaves Benefits: क्या आप जानते है रतनजोत के पत्ते होते हैं आपकी सेहत के लिए फायदेमंद, जानें ये फायदे ?

Ratanjot leaves Benefits: प्रकृति ने हमें ऐसी कई जड़ी-बूटियां प्रदान की हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होती हैं। ऐसी ही सेहत के लिए फायदेमंद एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है रतनजोत। रतनजोत में कई औषधीय गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल त्वचा, बालों, अनिद्रा और तनाव आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ रतनजोत ही नहीं, इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! रतनजोत की पत्ते एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होते हैं, साथ ही इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। वैसे तो रतनजोत के पत्तों के स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ  हैं, लेकिन इस लेख में हम आपको इसके 5 प्रमुख लाभ बता रहे हैं।

रतनजोत के पत्ते के फायदे- Ratanjot leaves Benefits

1. मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है

हम में से ज्यादातर लोग चिंता, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का आए दिन सामना करते हैं। अगर आप रतनजोत के पत्तों को पीसकर, इसमें गुलाब मिलाकर माथे पर लगाते हैं, तो इससे मस्तिष्क शांत होता है और तनाव कम होता है।

image 94

2. दिल को स्वस्थ रखते हैं

अगर आप रतनजोत के पत्तों की चाय बनाकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। जिसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय संबधी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

3. जोडों के दर्द का प्रभावी उपचार है

अपने एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुणों के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में रतनजोत के पत्ते बहुत प्रभावी हैं। यह सूजन को कम करने में मदद करते हैं और दर्द में राहत प्रदान करते हैं। आप रतनजोत के पत्तों को पीसकर, इसमें गर्म तेल और हल्दी मिलाकर जोड़ों पर लगा सकते हैं। इससे दर्द से जल्द राहत मिलेगी।

4. इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं

अगर आप रतनजोत के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी मददगार है। यह आपको सर्दी, जुकाम, बुखार, मौसमी एलर्जी और अन्य वायरल संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं।

5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है

त्वचा और बालों की कई समस्याओं से रतनजोत के पत्ते छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप रतनजोत के पत्तों के रस का सेवन करते हैं तो यह रक्त को शुद्ध करता है, जिससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है। साथ ही आप पत्तों को पीसकर उसमें नारियल तेल, हल्दी या शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे कील-मुंहासे, दाग-धब्बों और एलर्जी से छुटकारा मिलेगा।

वहीं बालों को मजबूत बनाने में भी यह बहुत कारगर है। यह डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है और बालों का झड़ना कम करता हैं। आप आंवला और रतनजोत के पत्तों को पीसकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं, इससे बालों की समस्याएं दूर होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular