इस Raksha Bandhan इस प्रकार सजायें अपना घर, जाने इस बार क्या है विशेष तिथि के साथ साथ दिन भी शुभ

By Jitendra kumar

Published on:

Follow Us

किसी भी त्योहार के मौके पर लोग घर को अलग तरीके से सजाने का खास ध्यान देते हैं। चाहे पर्व कोई भी हो लेकिन घर का लुक बिल्कुल अलग नजर आना चाहिए। ऐसे में भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन आगामी 31 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। अगर आप भी इस मौके पर अपने घर को एक नया अंदाज देना चाहते हैं तो इसे अलग तरीके से सजाएं।

ऐसे में अगर आप भी रक्षा बंधन के त्योहार पर भाई-बहनों के स्वागत के लिए अपने घर को सजाना चाहते हैं तो कुछ अलग तरह के आइडियाज अपना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ खास तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप अपने घर को इस रक्षाबंधन पर सबसे अलग बना सकते हैं।

perfect blend of modern furnitures with traditional decor elements for a refreshing rakhi decoration at home

फूलों से सजाएं अपना घर

इस बार रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन मिलकर अपने घर को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल करें। फूलों की सजावट से घर में चार चांद लग जाते हैं। इस बार रक्षाबंधन के त्योहार पर आप अपने घर को फूलों से सजाकर अपने भाई-बहन का स्वागत कर सकते हैं। आप चाहें तो फूलों की रंगोली बनाएं या फिर फूलों की लड़ियों से भी घर की सजावट की जा सकती है।

maxresdefault 62 1

रंगीन बेडशीट और पर्दों का करें इस्तेमाल

इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर घर को खूबसूरत लुक देने के लिए आप रंगीन बेडशीट, कुशन कवर और पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कलरफुल चीजों से घर सजाने से उसका लुक ही बदल जाता है। घर का डेकोरेशन देखने में तो खूबसूरत लगता ही है, साथ ही में पॉजिटिव एनर्जी भी देता है।

एरोमा कैंडल्स का करें इस्तेमाल


रक्षाबंधन पर अगर आप अपने भाई-बहन के लिए किसी तरह के इवेंट का आयोजन कर रहे हैं तो उसमें कलरफुल डेकोरेटिव कैंडल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। एरोमा कैंडल्स से घर को सजाने पर न केवल इसकी खूबसूरती बढ़ती है बल्कि घर में एक अलग खुशबू भी होती है। होम डेकोरेशन में अगर कैंडल्स के साथ फ्रेश फूलों को भी इस्तेमाल करें तो घर की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही और साथ में पॉजिटिव वाइब्स भी आएंगी।

Jitendra kumar

दुनिया में हो रही हलचल को सत्यता और सटीकता से आप तक पहुंचाना, जनता की आवाज को बुलंद बनाना ही पत्रकार का धर्म है. एक सच्चे पत्रकार को अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। चूँकि धर्म की जो रक्षा करता है. धर्म उसकी रक्षा करता है. (मैं 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हूँ। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और किसान समाचार में विशेष रूचि है)