Monday, March 27, 2023

Rajiv Gandhi : ‘पापा आप हर पल साथ, मेरे दिल में हैं…’ राहुल गांधी ने यूं किया याद

Rajiv Gandhi : ‘पापा आप हर पल साथ, मेरे दिल में हैं…’ राहुल गांधी ने यूं किया याद

Rajiv Gandhi :- आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी ने वीरभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा, सांसद केसी वेणुगोपाल और एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

Rahul Gandhi :- राहुल गांधी ने इस मौके पर अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में राजीव गांधी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘पापा आप मेरे साथ हैं, हर पल मेरे दिल में हैं। आपने देश के लिए जो सपना देखा है उसे मैं हमेशा पूरा करने की कोशिश करूंगा।

आपको बता दें, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। राजीव गांधी ने 37 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा था।

प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हम उन्हें सलाम करते हैं

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राजीव गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हम उन्हें सलाम करते हैं। “21वीं सदी के भारत के वास्तुकार” के रूप में माना जाता है, यह उनकी दृष्टि के माध्यम से था जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की थी। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर किया ट्वीट

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर बहुत-बहुत श्रद्धांजलि।’

RELATED ARTICLES

Most Popular