बम से उड़ाने की धमकी के बाद भी नहीं थमी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत उन्हें बम से उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है । लेकिन राहुल भारत को एक जुट होने से नहीं पीछे नहीं हट रहे हैं। आये दिन अपने भाषण से लोंगो आकर्षित करने वाले राहुल को आतंकवादियों ने शनिवार को जान से मारने जैसी धमकी दी थी जिसके जबाव में PM मोदी जी ने आतंकवादियों को करारा जवाब भी दिया था। चलिए तो देखते हैं कहाँ पहुंची यात्रा।
मध्य प्रदेश पहुंचेगी अब भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब मध्यप्रदेश पहुंचने वाली है, जिसे सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जोरों से लगे हुए हैं। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने राहुल गांधी को निमंत्रण देने का खास तरीका अपनाया था । बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में है।

राहुल गांधी 29 नवंबर को पहुंचेंगे महाकाल की नगरी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 29 नवंबर को पहुंच सकती इस दौरान राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। घर-घर से आम जनता को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ पीले चावल लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं और भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भारी संख्या में लोगों को यात्रा में शामिल कराने की कोशिश में लगी है।
नए रिवाज के साथ किया लोंगो ने राहुल का स्वागत
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अरुण यादव और सुरेंद्र सिंह शेरा महाराष्ट्र के करोली पहुंचे और पारंपरिक अंदाज में भारत जोड़ो यात्रा को आगे की गति प्रदान की और साथ ही राहुल को भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के लिए निमंत्रण दिया। राहुल गांधी को पीले चावल देकर मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया. बता दें कि मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में किसी को निमंत्रण देने के लिए पीले चावल देने की परंपरा है.कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब मध्यप्रदेश पहुंचने वाली है, जिसे सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जोरों से लगे हुए हैं. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के नेताओं ने राहुल गांधी (Rahul G को निमंत्रण देने का खास तरीका अपनाया और उन्हें पीले चावल दिए. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में है और 23 नवंबर को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी.
यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को भी दिए जा रहे पीले चावल
5 दिसंबर तक मध्य प्रदेश में चलेगी भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में 21 और 22 नवंबर को रुकी रहेगी और 23 नवंबर को मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगी. इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में चलेगी और फिर राजस्थान में प्रवेश करेगी.