Psoriasis Disease : Psoriasis Disease सोरायसिस एक स्किन संबंधी बीमारी है, जिसे स्किन का अस्थमा भी कहा जाता है। इसमें स्किन सेल्स काफी तेजी से बढ़ती हैं। इसमें स्किन की ऊपरी परत पर पपड़ी बन जाती है और स्किन छिल जाती है। इससे स्किन में शुष्कता आ जाती है और सफेद धब्बे पड़ जाते हैं। और सूजन दिखाई देती है। सोरायसिस एक गंभीर चर्म रोग है, जिसमें शुरुआत में यह लक्षण दिखाई देते है,किन्तु धीरे-धीरे यह लक्षण गंभीर होते जाते हैं
Psoriasis Prevention : skin problems भी बहुत खतरनाक होती हैं। सोराइसिस एक चर्म रोग है कई चर्म रोग बहुत गंभीर होते हैं जिसमे से कुछ लाइलाज बीमारी है। इसमें त्वचा लाल होने लगती है, शरीर में तेज खुजली होती है, स्किन छिल जाती है और कभी-कभी सूजन भी आ जाती है। यह लक्षण बढने पर सोरायसिस गंभीर हो जाती है और स्किन में दरार पड़कर खून भी निकलने लगता है। इस बीमारी का इलाज मुश्किल है, चूंकि ये कुछ दिनों तक ठीक रहने के बाद वापस भी लौट सकती है। इसीलिए कुछ तरीको को करके इससे बचाव कर सकते हैं। अगर आप सोराइसिस से परेशान हैं तो कुछ चीजों को खाने से परहेज कर इस बीमारी को शरीर के बांकि हिस्सों में फैलने से रोका जा सकता है। थोड़ी सी सावधानी आपको सुरक्षित रख सकती है।
यह भी पढ़े :-तेजी से वेट लॉस करना है तो पिएं नारियल पानी, एक वीक में दिखने लगेगा असर
सोरायसिस रोकथाम के लिए इनका सेवन करे
बेरी (Berry)
सभी टाइप की berries (blue Berry, black berry, strawberry) खाना सोरायसिस में फायदेमंद है। बेरीज में मौजूद पोषक तत्व सोरायसिस की सूजन कम करने का काम करते हैं। बेरीज में विटामिन सी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है और सोरायसिस को कंट्रोल करने के लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जाती है।
नीम
नीम के पत्ते सोरायसिस के इलाज में काफी कारगर होते हैं। नीम का तेल पोषक तत्वों से भरपूर है और उसका उपयोग कई प्रकार के लोशन, क्रीम, साबुन व प्रसाधन सामग्रियों में होता है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिन्हें खुजली की बीमारी यानी एक्जिमा है। साथ ही इससे सोरायसिस और कील-मुंहासों के इलाज में भी मदद मिलती है। इसे खरोचों व छोटे घावों पर भी लगाया जा सकता है। शायद यही कारण है कि हर प्रकार की दवाई वाले लोशन में नीम का तेल रहता ही है। नीम का तेल त्वचा की शुष्कता और खुजलाहट दूर करता है।
यह भी पढ़े :- Skin Care Tips: इन चीजों के सेवन से नहीं आएगी कभी झुर्रिया और दाग आज ही करे अपनी डाइट में शामिल
अखरोट (Walnut)
अखरोट सोरायसिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है। अखरोट में मौजूद ओमोगा-3 जैसे पोषक तत्व सोरायसिस में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
प्याज (Onion)
प्याज खाना सोरायसिस से पीड़ित मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। प्याज में मौजूद एंटीबायोटिक गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ये सोरायसिस को फैलने से रोकने में मदद करते हैं। और बॉडी में सोरायसिस नहीं फैलता।
हल्दी (Termeric)
हल्दी में पोषक तत्वों का भंडार होता है। पुराने समय से ही हल्दी स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। हल्दी को खाने से कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल जाता है। हल्दी वाला दूध का सेवन भी कर सकते है। सोरायसिस में भी हल्दी खाना फायदेमंद है।
ऑलिव ऑइल (Olive Oil)
सोरायसिस होने परा ऑलिव ऑइल का सेवन करना चाहिए। ऑलिव ऑइल में मौजूद न्यूट्रिएंट्स सोरायसिस में फायदा पहुंचाते हैं। दूसरे तेलों का इस्तमाल करने से ये स्किन प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
योग
प्राणायाम और आर्ट ऑफ लिविंग की सुदर्शन क्रिया, जोकि एक लयबद्ध सांस लेने की प्रक्रिया है। बहुत लाभदायक होती है। सुदर्शन क्रिया शरीर से भावनाओं के स्तर पर मौजूद विषैले तत्वों और नकारात्मक भावनाओं को निकाल देती है। योग हमारे आस पास की नेगेटिविटी को खतम करता है।