‘Urea Gold’:PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, लॉन्च किया ‘Urea Gold’ उर्वरक, जानिए किसानों के लिए क्यों है फायदेमंद, भारत के किसानो के लिए मोदी सरकार एक से बढ़कर एक महत्वाकांक्षी योजनाओ की शुरुवात कर रही है, हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के दौरान किसानो को एक और नायब तोहफा दिया है, नया उर्वरक ‘यूरिया गोल्ड’ का लॉन्च किया था। यह उर्वरक खेती मे काफी फायदेमंद होगा। इस उर्वरक के प्रयोग से किसानो को बेहतर उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाली फसलों की पैदावार कर सकेंगे। आइये जानते है इसके बारे में। …
जाने क्या है ‘यूरिया गोल्ड’ ?
आपको जानकारी के लिए बता दे की ‘यूरिया गोल्ड’ भी एक प्रकार का बेहतरीन उर्वरक है, यह सल्फर कोटेड यूरिया (SCU) है, सरकार ने इस उर्वरक को यह नवीनतम तकनीकी का उप्तोग करके बनाया है, इसके इस्तेमाल से खेतो में पौधों के नाइट्रोजन उपभोग की क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जो पौधों के विकास और फसलों के बेहतर उत्पादन में सहायक होता है।
‘यूरिया गोल्ड’ किसानो का बढ़ाएगा उत्पादन
यूरिया गोल्ड के इस्तेमाल करने से खेतो की फसल को काफी फायदा होगा, जिससे यह फसल जबरदस्त उत्पादन देती है,और साथ ही किसानों को अधिक मुनाफा कमाने में मदद मिलती है।
यूरिया गोल्ड का प्रयोग फसलों की गुणवत्ता में लाता है सुधार
अगर आप फसलों पर यूरिया गोल्ड के इस्तेमाल करते है तो इसके प्रयोग से पौधों के नाइट्रोजन की खपत कम होती है। जिससे किसानों को अन्य उर्वरक डालने की आवशयकता नहीं होती है और उससे किसानो को ुर्राको का क्रच भी बच जाता है,इससे उनके लाभ में सुधार होता है। यूरिया गोल्ड के उपयोग से फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। फल, सब्जी, अनाज या अन्य प्रकार की फसल हो, सभी में यह उर्वरक लाभकारी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े: किसानों को चंद महीनो में मालामाल कर देगी फूलगोभी की खेती, जाने उन्नत किस्मे और खेती का सरल तरीका
भूमि की उर्वरक शक्ति सुधारने में मिलती है मदद
अगर आप भी अपने खेतो की फसलों पर यूरिया गोल्ड का प्रोग करते है तो यह आपके खेतो की मिट्टी की उर्वरकता को सुधारने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से मिट्टी में खनिजों और सल्फर की कमी पूरी होती है जो पौधों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी होती है। सरकारी सब्सिडी अभी तक सरकार द्वारा यूरिया गोल्ड पर सब्सिडी के बारे में कोई निर्णय लिया नहीं गया है। फिलहाल, सरकार केवल मौजूदा यूरिया के लिए किसानों को भारी सब्सिडी प्रदान करती है।